विद्रोही ने हर हरियाणवीं से आग्रह किया कि गंभीरता से विचारे कि क्यो संघीयों ने उन्हे भावनात्मक रूप से ठगकर उनकी वोट से सत्ता पाने के बाद उन्हे लूटा या नही?
विगत 8 साल में भाजपा खट्टर सरकार ने लगभग ढाई लाख करोड़ रूपये से ज्यादा कर्ज लेकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को कर्ज के जंजाल में फंसा दिया है : विद्रोही

1 जनवरी 2023 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने देश व प्रदेश के सभी नागरिकां को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया कि वे गंभीरता से विचारे कि क्या देश की मोदी सरकार व हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों, मजदूर, बेघरों, बेरोजगारो, आमजनों से वर्ष 2022 तक पूरे किये जाने वाले अपने वादे पूरे किये या नही?

विद्रोही ने हर हरियाणवीं से आग्रह किया कि गंभीरता से विचारे कि क्यो संघीयों ने उन्हे भावनात्मक रूप से ठगकर उनकी वोट से सत्ता पाने के बाद उन्हे लूटा या नही? केन्द्र में लगभग पौने 9 वर्ष से मोदी-भाजपा-संघ सरकार सत्ता पर काबिज है। वहीं हरियाणा में 8 साल 2 माह से भाजपा का राज है। मोदी जी ने किसानों से 2014 में वादा किया था कि वर्ष 2022 में उनकी आय दोगुनी हो जायेगी। किसान विचारे कि उनकी आय दोगुनी हुई या घटी या जस की तस है। हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का मोदी जी का वादा हवा हवाई जुमला निकला। रोजगार देना तो दूर, वर्ष 2014 में जो बेरोजगारी दरे 4.7 प्रतिशत थी, वह 2022 में बढ़कर 7.8 प्रतिशत हो गई। नये रोजगार तो नही मिले, उल्टा लोगों के लगे लगाये रोजगार भी मोदी जी की तुगलकी नीतियों के चलते छिन गए।

विद्रोही ने कहा कि मोदी जी ने वर्ष 2022 तक हर बेघर व्यक्ति को घर देने व सभी नागरिकों को 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था, क्या पूरा हुआ? वहीं वर्ष 2022 तक बुजेट ट्रेन चलाने का दमगज्जा मारने वाले मोदी जी ने बुलेट ट्रेन चलाने का काम अभी तक केवल 22.48 प्रतिशत पूरा किया है। महंगाई कम करने का दमगज्जा मारने वाले मोदी जी ने लोगों की जेब काटनेे जो रसोई गैस सिलेंडर वर्ष 2014 मेें 410 रूपये था, उसे 8 साल में बढाकर प्रति सिलेंडर 1097 रूपये तक कर दिया। एक डालर के मुकाबले जिस रूपये की कीमत वर्ष 2014 में 59 रूपये थी, वह आज 82़.70 रूपये पहुंच चुका है। पांच ट्रिलियन इकोनामी करने का दमगज्जा हवा हवाई निकला। वर्ष 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 2.60 लाख करोड़ रूपये की थी व 8 साल में बढ़कर 3.30 लाख करोड रूपये तक ही पहुंची है। 

विद्रोही ने कहा कि वर्ष 2014 में भारत पर जो कुल कर्ज 56 लाख करोड रूपये था, वह 2022 में बढकर 139 लाख करोड़ रूपये तक पहुंच चुका है जिसके चलते जहां 2014 में हर भारतीय पर 44438 रूपये का कर्ज था, वह अब बढ़कर 101048 रूपये प्रति व्यक्ति हो चुका है। कटु सत्य यह है कि मोदीजी के विगत 8 सालों के राज में महंगाई, गरीबी, बेकारी, भूखमरी ज्यादा बढी है, वहीं अमीर-गरीब के बीच खाई भी बढी है। सरकारी सम्पत्तियों को मोदी सरकार ने अपने पूंजपति मित्रों को औनेपौने दामों में बेचकर उनकी तिजौरियां भरी है और आमजन की जेबे काटी है।

विद्रोहीे ने कहा कि यही स्थिति हरियाणा की है। समान विकास का दावा करने वाली भाजपा खट्टर सरकार दक्षिणी हरियाणा के साथ हर विकास कार्य व सामाजिक सरोकारों में भेदभाव कर रही है। तभी तो अहीरवाल का कोई भी बडा प्रोजेक्ट विगत 8 सालो में पूरा नही हुआ। मुख्यमंत्री अहीरवाल क्षेत्र के प्रति की गई विकास घोषणाओं से पीछे हट रहे है। पिछडे बाहुल्य अहीरवाल के पिछडे वर्ग के लोगों के संवैद्यानिक अधिकारों को भाजपा खट्टर सरकार सुनियोजित ढंग से कम कर रही है। किसानों के प्रति भाजपा सरकार का विरोध छुपाये नही छिप रहा है। प्रोपर्टी टैक्स आईडी के नाम पर शहरी नगारिकों को परेशान किया जा रहा है, वहीं परिवार पहचान पत्र के बहाने बडी संख्या में जहां बुजुर्गो की पैंशन काटी गई और अब बीपीएल राशन कार्ड काटे जा रहे है।

प्रदेश में शिक्षा, नागरिक व स्वास्थ्य ढाँचा बुरी तरह से चरमराया हुआ है। शुचिता, पारदर्शिता, ईमानदारी की आड़ मेें सरकारी नौकरियां बेची जा रही है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ट्रांसफर की बोलिया लग रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। जहां संघीयों की दौलत लगातार बढ़ रही है तो वहीं प्रदेश का कर्ज भी बढ़ता जा रहा है। विगत 8 साल में भाजपा खट्टर सरकार ने लगभग ढाई लाख करोड़ रूपये से ज्यादा कर्ज लेकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को कर्ज के जंजाल में फंसा दिया है। ऐसी स्थिति में विद्रोही ने पौने तीन करोड़ हरियाणावासियों व 140 करोड़ देशवासियों से आग्रह किया कि वे नववर्ष में गंभीरता से विचारे कि वे भाजपाई-संघीयों के झांसे में आकर अपना व हरियाणा का सर्वनाश तो नही कर कर रहे है। यदि लोगों ने इस दिशा में गंभीरता से नही विचारा तो उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति बद से बदतर होना तय है।

error: Content is protected !!