गुरूग्राम , दिनांक 28.12.2022 – बिना डिग्री व बिना अनुमति के अवैध हस्पताल खोलकर लोगों के जीवन से खिलवाड करने वाले दिल्ली हस्पताल सोहना जिला गुरूग्राम के मालिक पर कार्यवाही।

मुख्यमंत्री उडनदस्ता गुरूग्राम द्वारा दिनांक 28.12.2022 को जावेद कालोनी नजदीक मदरसा सोहना जिला गुरूग्राम में अवैध दिल्ली हस्पताल परिसर पर रेड की गई।

अवैध दिल्ली नामक हस्पताल को चलाने वाले अकबर खान पुत्र चाहत खान द्वारा चलाया जाना पाया गया। जो काफी समय से लोगों के इलाज के नाम से उनके जीवन के साथ खिलवाड कर रहा था।

उपरोक्त अवैध हस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने पर काफी मात्रा एलोपैथिक दवाईंया पाई गई। जिनको सील करके स्वास्थ्य विभाग द्वारा कब्जे में लिया गया।

अकबर खान पुत्र चाहत खान के खिलाफ थाना शहर सोहना गुरूग्राम में उचित धाराओ के तहत थाना शहर सोहना गुरूग्राम में अभियोग दर्ज करवाया जाएगा।

भविष्य मे इस प्रकार के अवैध हस्पताल को चलाने वालो पर कार्यवाही जारी रहेगी।

error: Content is protected !!