जेल से निकलते ही नवीन जयहिंद का मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ सीधा एलान

हम यमराज से नहीं डरते सरकार से क्या डरेंगे : नवीन जयहिंद
ये सरकार और मुख्यमंत्री पापी है : जयहिंद
मुख्यमंत्री जी तैयार रहो अब होगा महाभारत का महायुद्ध – जयहिंद
प्रदेश की जनता के मुद्दे रखने अकेला जाऊंगा विधानसभा – जयहिंद

बंटी शर्मा

रोहतक – 8 दिन रोहतक की सुनारिया जेल में रहने के बाद नवीन जयहिंद को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर आते ही नवीन जयहिंद फिर अपने पुराने तेवर में दिखे , जेल से रिहा होते ही नवीन जयहिंद सबसे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे जहां उन्होंने ऐलान कर दिया कि मुख्यमंत्री खट्टर तैयार रहे अब महाभारत का महायुद्ध का आगाज हो चुका है ,

जयहिंद ने कहा की वो विधानसभा सत्र के दौरान जनता के मुद्दों को लेकर अकेले विधानसभा में जाएंगे।

नवीन जयहिंद शुक्रवार शाम लगभग 5:00 बजे रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आए इस दौरान जयहिंद के सैकड़ों समर्थक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर मौजूद रहे।

नवीन जयहिंद ने कहा सरकार उनके खिलाफ झूठे मुकदमे बनाकर जनहित की आवाज को दबाना चाहती है। लेकिन यह आवाज दबने वाली नहीं है। यही नहीं उन्होंने तो मुख्यमंत्री को जरनल डायर तक करार दे दिया।

उन्होंने कहा कि यह जयहिंद की नही बल्कि उन बेरोजगार युवाओं और प्रदेश की जनता की लड़ाई है जिनकी आवाज को सरकार दबाने का प्रयास कर रही है। लेकिन यह आवाज किसी भी कीमत पर दबने वाली नहीं है।

नवीन जयहिंद ने विपक्ष को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा इस सरकार ने विपक्ष को तो फाइलों का भय दिखाकर चुप करा लिया है लेकिन नवीन जयहिंद के पास ऐसा कुछ नहीं है कि वह सरकार के दबाव में आ जाए। अब आने वाले समय में ऐसे ऐसे खुलासे होंगे कि सरकार की नींद उड़ जाएगी। उन्हें तो भाजपा में शामिल करने के लिए पद और पैसे तक के लालच दिए जा रहे हैं। लेकिन ऐसे राजनीतिक पदों को वह पहले ही लात मार चुके हैं।

जयहिंद ने कहा कि जिस तरह सुभाषचंद्र बोस गोरे अंग्रेजो से नही डरे नवीन जयहिंद भी काले अंग्रेजो से नही डरेगा ओर बेरोजगारो ओर बुजर्गो की आवाज इसी तरह उठाता रहेगा

गौरतलब है कि बेरोजगारों की आवाज उठाने के मामले में नवीन जयहिंद को 15 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जिसके बाद उन पर दर्ज पुराने मुकदमों को भी खोल दिया गया । लेकिन न्यायलय ने उन सभी मामलों में नवीन जयहिंद को जमानत दे दी

You May Have Missed

error: Content is protected !!