युथ फॉर स्वराज प्रेस विज्ञप्ति…………18 दिसंबर 2022

भारत को एकजुट करने वाली “भारत जोड़ो यात्रा” का यूथ फॉर स्वराज खुले मन से स्वागत करता है। यूथ फॉर स्वराज मानता है कि युवा अपनी विरासत के प्रति बेखबर नहीं हो सकता है। भारत के संविधान में रचा-बसा समता, न्याय, बंधुत्व और स्वतंत्रता का दर्शन हमारे लिए प्रकाश पुंज है। आजादी के बाद जल, जंगल, जमीन और किसान-मजदूर के आंदोलनों ने हमें सींचा है।

भारत जोड़ो यात्रा ने जल, जंगल, पर्यावरण, मंगाई, शिक्षा, बेरोजगारी, महिला अधिकार, आर्थिक और सामाजिक असमानता, नफ़रत और राष्ट्र सुरक्षा जैसे मुद्दों पर देश की आवाज़ को बुलंद करने का काम किया है। युथ फॉर स्वराज इन मुद्दों को जरूरी मानता है और इसी लिए इस यात्रा का समर्थन करता है।

युथ फॉर स्वराज के 35 कर्मठ साथियों ने आज 18 दिसंबर को यात्रा से जुड़ते हुए इस बात का प्रमाण दिया की अब युवाओं का मुद्दा देश की राजनीति बदलेगा। आज सुबह से ही साथीयों ने दौसा, राजस्थान में यात्रा में चलना प्रारंभ किया। 19 और 20 दिसंबर को भी सभी साथी यात्रा में जुड़े रहेंगे और यात्रा में चल रहे नेताओं और साधारण यात्रियों का ध्यान बेरोजगारी, उच्च शिक्षा का बाजारीकरण, पेपरों में धांधली और अग्निपथ स्कीम की ओर केंद्रित करने का प्रयास करेंगे।

युथ फॉर स्वराज का एक प्रतिनिधि मंडल यात्रा के प्रमुख यात्री श्री राहुल गांधी जी को एक मांग पत्र भी देगा। युथ फॉर स्वराज को आशा है की कांग्रेस पार्टी, एक सशक्त विपक्षी दल होने के नाते युवाओं की समस्याओं को हल करने के लिए, संसद से लेकर सड़क तक उनके हक़ में अपनी आवाज बुलंद करेगी। बेरोजगारी के सुझाए गए उपायों को कांग्रेस शाशित प्रदेशों में लागु करके युवाओं को बड़ी राहत देगी।

error: Content is protected !!