ओम शांति रिट्रीट सेंटर में हुआ आयोजन
चरित्र निर्माण से ही व्यक्तित्व का विकास
बच्चे हैं राष्ट्र की सबसे बड़ी धरोहर

13 दिसम्बर 2022, गुरुग्राम – ब्रह्माकुमारीज के गुरुग्राम, भोराकलां स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में एमबीएलएम स्कूल के बच्चों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बच्चों को नैतिक मूल्यों के आधार पर चरित्र निर्माण की शिक्षा दी गई। बच्चों को खेल-खेल में अनेक ज्ञानवर्धक जानकारियां भी दी गई।

बीके पारुल ने बताया कि बच्चों का मन शुद्ध होने के कारण कोई भी परिवर्तन बहुत सरल होता है। बचपन में किए गए कर्मों का प्रभाव अंतर्मन की गहराई में छप जाता है। अगर छोटेपन से ही बच्चों को सुसंस्कारित किया जाए तो जीवन की सुंदर इमारत निर्मित हो सकती है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। कोई भी देश गौरवशाली तभी बनता है, जब बच्चों के जीवन में श्रेष्ठ चारित्रिक मूल्य होते हैं।

कार्यक्रम के बारे में बीके संजय ने कहा कि क्लास 6 के बच्चो के लिए कार्यक्रम रखा गया। उन्होंने कहा कि अन्य विद्याथियों के लिए भी नियमित रूप से कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सद्गुणों का विकास कर, उनके व्यक्तित्व को निखारना है। क्योंकि बच्चे ही राष्ट्र की सबसे बड़ी धरोहर होते हैं। 100 से भी अधिक छात्रों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

error: Content is protected !!