चहल पंजाब कॉडर के आईपीएस अधिकारी
मनीसा चौधरी को दिया एसएसपी का चार्ज

रमेश गोयत

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सीनियर सुपरिंटेंडेंट आॅफ पुलिस (एसएसपी) कुलदीप सिंह चहल की चडीगढ़ प्रशासन ने वापसी कर दी है। कुलदीप सिंह चहल पंजाब कॉडर के आईपीएस अधिकारी है। चंडीगढ़ यूटी प्रशासन में डेपूटेशन पर आए थे। चहल ने अक्तुबर 2020 में चंडीगढ़ यूटी प्रशासन में एसएसपी के पद पर प्रभार संभाला था। दो साल के बाद ही चंडीगढ़ यूटी प्रशासन ने उनकी सेवाए पंजाब को वापिस कर दी।

एडवाइजर धर्म पाल ने कुलदीप सिंह चहल की जगह मनीसा चौधरी को एसएसपी का चार्ज संभालने के आदेश जारी किए है। मनीशा चौधरी हरियाणा कॉडर की आईपीएस महिला अधिकारी है। कुलदीप चहल की वापिसी को लेकर किसी बड़े मामले को लेकर क्यास लगाए जा रहे है। चहल साल 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल का कार्यकाल तीन साल का था। मगर दो साल में ही वापिस कर दिए। चंडीगढ़ में एसएसपी का पद पंजाब कैडर के अधिकारी के लिए सुरक्षित है।

एसएसपी कुलदीप सिंह चहल से पहले एसएसपी नीलांबरी जगदले चंडीगढ़ की एसएसपी थी। चंडीगढ़ के आग्रह पर एसएसपी पद के लिए पंजाब की तरफ से तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम भेजे गए थे। इनमें कुलदीप सिंह चहल के अलावा अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस में एआईजी तैनात पाटिल केतन बलिराम और लुधियाना ग्रामीण एसएसपी विवेकशील सोनी का नाम शामिल था। चहल साल 2009 बैच, केतन पाटिल 2010 और विवेकशील सोनी 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बावजूद इसके चंडीगढ़ प्रशासन ने इन तीनों अधिकारियों में से विवेकशील सोनी का नाम तय कर केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रस्तावित किया था। लेकिन अंतिम मुहर चहल के नाम पर लगी थी। कुलदीप चहल हरियाणा के जींद जिले के उझाना गांव के रहने वाले है।