धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से सोमनाथ के लिए संत महापुरुष रवाना

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 12 दिसम्बर : तीर्थों की संगम स्थली एवं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से संत महापुरुषों का एक जत्था गुजरात सोमनाथ तथा अन्य तीर्थों के लिए रवाना हुआ। अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि 12 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक के लिए यह संतों का जत्था महंत बंसी पुरी के नेतृत्व में रवाना हुआ।

श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के श्री रमता पंच परमेश्वर में महंत बंसी पुरी के साथ महंत लक्षमी नारायण पुरी, वेद पुरी, महंत प्रकाश आनंद पुरी, महंत जगन्नाथ पुरी, महेश पुरी, दिंगबर मनी पुरी, गुरु कपिलमुनि महाराज एवं श्री पंच परमेश्वर महाराज के साथ अखाड़े के अनेकों संत शामिल हैं।