कर्मचारियों की मेहनत से ही एचएयू अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है: प्रो. बी.आर. काम्बोज

एचएयू में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए सेवा सम्मान समारोह आयोजित

हिसार: 10 दिसम्बर –   चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज मुख्य अतिथि थे। उन्होंने जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्तूबर व नवम्बर माह दौरान सेवानिवृत हुए विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।

इस अवसर पर कुलपति ने इन सेवानिवृत कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए उनकी सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सबने मिलकर विश्वविद्यालय को ऊंचाई पर ले जाने का काम किया है। यह सभी के प्रयासों का ही नतीजा है कि विश्वविद्यालय आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। आपके योगदान का ऋण उतारा नहीं जा सकता।  वे अपने आपको सेवानिवृत न समझकर परिवार व समाज को अपनी सेवाएं प्रदान करेंंं। उन्हें विश्वविद्यालय से जुड़े रहकर भी उसके विकास में अपना सकारात्मक योगदान देते रहना चाहिए। उन्होंने उनसे विश्वविद्यालय के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखने और कर्मचारियों को भावी पीढ़ी से अपने अनुभव सांझा करने का आहवान किया ताकि वे भी उनकी भान्ति सहनशीलता के साथ कार्य निष्पादन कर सकें। प्रो. काम्बोज ने कर्मचारियों से कहा कि जब कभी भी रिटायर्ड कर्मचारी विश्वविद्यालय में आए तो उन्हे उचित मान सम्मान दिया जाए।         

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक नवीन जैन ने सेवानिवृत हुए कर्मचारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा इस विश्वविद्यालय के दरवाजे सदैव सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए खुले हैं। वह अपने कार्य के लिए किसी भी समय यहां आ सकते हैं। उन्होंने सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को मिलने वाले सभी सेवानिवृति लाभों की विस्तार से जानकारी दी। रजिस्ट्रार डॉ. एस.के. महता ने सेवानिवृत कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य व लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर ओएसडी डॉ. अतुल ढ़ींगड़ा, कपिल अरोड़ा, मीडिया एडवाइज़र डॉ. संदीप आर्य, शोभित कपूर, और अंशुल भी उपस्थित थे।       

 विश्वविद्यालय से गत पांच माह में कुल छ: शिक्षक/वैज्ञानिक तथा 27 गैरशिक्षक कर्मचारी सेवानिवृत हुए। शिक्षकों/वैज्ञानिकों में डॉ. शीला सांगवान, डॉ. वी.के. बतरा, डॉ. प्रताप सिंह पंवार, डॉ. जे.के. नांदल,  डॉ. धर्मवीर पाठक, डॉ. राजवीर सिंह जबकि गैर शिक्षक कर्मचारियों में सर्वश्री सुरेन्द्र कुमार सलुजा, आशा रानी, मीना कुमारी, भीम सिंह, राजेन्द्र कुमार, वेद सिंह, उमेद सिंह, लाल बहादुर, बलवंत सिंह, सुरेश कुमार महता, शीश पाल, ऐशी लाल, प्यारे लाल, सुदेश कुमार, जगदीश चन्द्र, आर.बी. सैनी, राजेन्द्र कुमार, शीशपाल, अनिल कुमार, दलबीर सिंह, ओमप्रकाश, रमेश कुमार, मोहिन्दर पाल सिंह, शमशेर सिंह, ओम प्रकाश, बिनदेश्वरी तथा रूपा शामिल है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!