पीएम मोदी पर गुजरात का अटूट विश्वास : धनखड़

— मोदी, शाह, नड्डा के कुशल नेतृत्व में भाजपा ने जीता गुजरात की जनता का दिल
— भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ की अगुवाई में हरियाणा की टीम ने भी संभाला था गुजरात में प्रचार प्रसार को मोर्चा

झज्जर :- सोनू धनखड़

फाइल फोटो: छोटा उदयपुर की जैतपुर विधानसभा में प्रचार करते हुए हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़

गुजरात की ऐतिहासिक विजय पर खुशी जताते हुए हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि देश के साथ साथ गुजरात की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास है। पिछले 27 वर्षों से भाजपा गुजरात की सेवा कर रही है। 27 वर्षो की सेवा से खुशहाल गुजरात की जनता ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के कुशल नेतृत्व को बंपर बहुमत का तोहफा दिया है। धनखड़ ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल और गुजरात चुनाव के प्रचार-प्रसार में जुटे भाजपा कार्यकर्ता ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई के पात्र हैं।

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष धनखड़ ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान वडोदरा, छोटा उदयपुर और जैतपुर में जमकर प्रचार-प्रसार किया था।इन सभी सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। धनखड़ ने कहा कि गुजरात की जनता समझदार है और अपने प्रदेश की खुशहाली के लिए एक बार फिर भाजपा को बंपर बहुमत से नवाजा है। उन्होंने कहा कि प्रचार करते हुए उन्हे आभास हो गया था कि अबकि बार पहले से भी ज्यादा सीट भाजपा को मिलेगी। गुजरात की जनता अमृत काल में गुजरात और देश को तेजी से प्रगति के पथ पर देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की नीति और नीयत जनता को स्वीकार्य नहीं है। यह बात गुजरात और हिमाचल में सिद्ध हो गई है। धनखड़ ने हरियाणा भाजपा से गुजरात में प्रचार-प्रसार करने गए सभी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अथक प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देश व समाज की प्रगति के लिए सदैव मैदान में रहता है। चुनाव हो या चुनाव के बाद। भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही संगठन और सेवा ही विचार की नीति पर चलता है।

You May Have Missed