— धनखड़ ने भाजपा की केंद्र और हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर किया सभी का धन्यवाद

— झज्जर को अब किसी के पीछे नहीं, आगे चलना होगा – बोले धनखड़

चंडीगढ़/झज्जर, 23 अक्टूबर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने हसनपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। मेहनती कार्यकर्ताओं के दम पर ही केंद्र और हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने संकल्प पत्र को लागू करने का काम शुरू कर दिया है। सरकार बनते ही बिना पर्ची खर्ची के  24 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी देने का बड़ा काम किया है। झज्जर जिले में मेट्रो नेटवर्क विस्तारीकरण को हरी झंडी दे दी है। उन्होंने कहा कि दोगले चेहरे वालों से पार्टी कार्यकर्ता सावधान रहें।                                     

धनखड़ ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने बहुत ही शानदार और जानदार ढंग से चुनाव लड़ा। भाजपा एंटी इनकम्बेंसी को प्रो इनकंबैंसी में बदलना जानती है। अपने इलाके में कांग्रेस ने एक परिवार के स्वार्थ के लिए भ्रम फैलाया। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ के आधार पर जनादेश लूटने का काम किया है। अब इन लोगों का समय चला गया है। अब झज्जर लोगों के किसी के पीछे चलने की जरूरत नही रही बल्कि आगे बढक़र चलने का समय आ गया है।                                   

धनखड़ ने कहा कि पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। झज्जर जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में एक एक लाख कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य तय किया है। यानि जिला में चार लाख नये कार्यकर्ता बनाए जाएंगे। धनखड़ जी की आयु 63 वर्ष पूरी होने पर कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि अगले चुनाव में भाजपा का लक्ष्य 63 प्रतिशत मत प्राप्त करना है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मंच पर ही धनखड़ का जन्मदिन मनाया। संत समाज, क्षेत्र की सरदारी और अनेक गणमान्य लोगों ने धनखड़ को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।                   

परिश्रम की पराकाष्ठा के लिए धन्यवाद कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, जिला परिषद चेयरमैन एवं झज्जर से प्रत्याशी रहे कप्तान बिरधाना, बहादुरगढ़ से प्रत्याशी रहे दिनेश कौशिक, बेरी से प्रत्याशी रहे संजय कबलाना, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी, महिला जिला अध्यक्ष सोमवती जाखड़, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, आनंद सागर, युवा नेता आदित्य धनखड़, बादली विधानसभा संयोजक विनोद भटेड़ा,हलके के सभी मंडल अध्यक्ष, शिक्षाविद्ध सोमवीर कोडान, गुरुकुल के आचार्य विजय पाल बिजेंद्र उर्फ काला सहित अनेक गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *