6 दिसम्बर 2022 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री बहन कुमारी सैलजा को अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी की प्रभारी महासचिव नियुक्त करने व गुजरात से सम्बन्धित वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल सांसद को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी महासचिव नियुक्त करने का जोरदार स्वागत किया। विद्रोही ने कहा कि कुमारी सैलजा कांग्रेस की बहुत ही वरिष्ठ व अनुभवी नेता है। उनको एआईसीसी का राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ कांग्र्रेस कमेटी का प्रभारी महासचिव नियुक्त करने से हरियाणा व छत्तीसगढ़ दोनो राज्यों में कांग्रेस को संगठनात्मक ताकत मिलेगी।

कुमारी सैलजा कई बार केन्द्रीय मंत्री रहने के साथ ही कांग्रेस संगठन में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव के रूप में भी काम करती रही है और उनका संगठन के प्रति बहुत अनुभव है। एक अनुभवी नेता को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिलने से हरियाणा कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को भी नई ऊर्जा मिलेगी, वहीं प्रदेश में उनके जनाधार का लाभ भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को और मजबूती से मिलेगा। 

विद्रोही ने कहा कि गुजरात के अनुभवी नेता राज्यसभा सांसद श्री शक्ति सिंह गोहिल को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी महासचिव नियुक्त करने से हरियाणा में सांगठनिक जटिलताएं सुलभ होगी और आपसी टकराव की राजनीति पर भी रोक लगेगी। हरियाणा के पूर्व प्रभारी श्री विवेक बंसल जी विवादित होने से प्रदेश कांग्रेस कमेटी नेताओं व कार्यकर्ताओं में जो तालमेल नही बैठा पा रहे थे और जिसके कारण प्रदेश कांग्रेस में प्रदेश, जिला, ब्लॉक स्तर की जो सांगठनिक नियुक्तिया रूकी हुई थी, वे अब श्री शक्ति सिंह गोहिल को प्रभारी महासचिव बनाने के बाद शीघ्रता से हो सकेगी। इससे प्रदेश कांग्रेस संगठन में और अधिक गति का संचार होगा।

विद्रोही ने हरियाणा के पडौसी राज्य पंजाब के अनुभवी नेता श्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा को राजस्थान कांग्रेस का प्रभारी महासचिव नियुक्त करने को भी एक सकारात्मक कदम बताया। विद्रोही ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी कुमारी सैलजा, हरियाणा के प्रभारी महासचिव श्री शक्ति सिंह गोहिल व राजस्थान के प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा को उनकी नियुक्तियों पर हार्दिक बधाई दी।

error: Content is protected !!