PGT-TGT अध्यापक की रेगुलर भर्ती न कर “ठेका प्रथा लागू करना” एक अन्यायपूर्ण व बुद्धिहीन फ़ैसला : रणदीप सुरजेवाला

हरियाणा के युवाओं के साथ एक बार फिर भद्दा खिलवाड़ कर रही खट्टर सरकार !
सीएम द्वारा ट्वीट कर झूठी वाहवाही लूटना काफ़ी नहीं।
न कोई सेलेक्शन क्राईटीरीया,न कोई भर्ती का आधार या मापदंड बताया।

चंडीगढ़, 5 दिसंबर 2022 -कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रदेश में हो रही नौकरी भर्ती अनियमितताओं को लेकर भाजपा/जजपा सरकार को एक बार फिर आड़े हाथों लिया है। सुरजेवाला ने कहा कि खट्टर सरकार द्वारा PGT-TGT अध्यापकों की रेगुलर भर्ती ना कर ठेका प्रथा लागू करना एक अन्यायपूर्ण व बुद्धिहीन फैसला है।

सुरजेवाला ने कहा कि खट्टर-दुष्यंत सरकार हरियाणा के युवाओं के साथ एक बार फिर भद्दा खिलवाड़ कर रही है। हरियाणा के सीएम ट्वीट करके केवल झूठी वाहवाही लूट रहे हैं। हरियाणा सरकार द्वारा PGT-TGT भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्शन का कोई क्राइटेरिया नहीं है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा भर्ती प्रक्रिया का कोई आधार और मापदंड नहीं है।और भर्ती प्रक्रिया को सार्वजनिक भी नहीं किया गया है।

सुरजेवाला ने इस भर्ती घोटाले को लेकर खट्टर सरकार से निम्नलिखित सवालों के जवाब मांगे हैं :-

1. क्या PGT की पोस्ट ग्रुप बी गैजेटेड पोस्ट नहीं? क्या साल 2019 में इन्ही PGT पोस्ट पर रेगुलर भर्ती के लिये HSSC द्वारा एडवर्टिजमेंट नहीं निकाली गई?

क्या साल 2021 में आपने यह कह कर एडवर्टिजमेंट वापस नहीं ली कि HSSC को भर्ती अधिकार नहीं व भर्ती HPSC करेगा?

2. अगर PGT पोस्ट पर भर्ती करने के लिए HSSC भी योग्य नहीं व भर्ती केवल HPSC जैसी संविधानिक बॉडी कर सकता है तो कौशल निगम को ये अधिकार कैसे है?

3. क्या ये PGT-TGT अध्यापक कभी रेगुलर नौकरी पा सकेंगे? या फिर तब ये बहाना होगा कि भर्ती कच्ची थी और सही बॉडी(HPSC) द्वारा नहीं की गई?

4. सरकार व निगम ये क्यों नहीं बता रहे कि कितने बच्चों ने अप्लाई किया व सिलेक्शन का क्राईटीरीया क्या था? किस चीज़ के कितने नंबर दिए गए? मेरिट का निर्णय कैसे किया?

5. जो कैंडिडेट भर्ती हुए हैं, उनकी क्वालिफ़िकेशन व मेरिट क्यों नहीं बताई जा रही ताकि बाक़ी बच्चे कम्पेयर कर सकें?

6. क्या खट्टर सरकार व निगम ने भर्ती किए PGT-TGT के एक्सपीरियंस व आय सर्टिफिकेट की जाँच करवाई है?

क्या सैंकड़ों शिकायत मिली हैं कि इनकम व तजुर्बे के सर्टिफिकेट ग़लत हैं?

क्या “परिवार पहचान पत्र” में घोषित आय से भर्ती हुए कैंडिडेट के द्वारा बताई आय का मिलान किया?

7. क्या कौशल निगम द्वारा PGT-TGT भर्ती में SC  व BC वर्गों को आरक्षण दिया गया?

क्या सरकारी भर्ती में आरक्षण अनिवार्य नहीं?

कौशल निगम आरक्षण के संविधानिक अधिकारों को दरकिनार कैसे कर सकता है?

8. क्या रेगुलर TGT-PGT टीचर आने पर कौशल निगम द्वारा भर्ती किए टीचर हटा देंगे?

सुरजेवाला ने कहा कि सीएम खट्टर जी हरियाणा के बच्चों को नौकरी के नाम पर झुनझुना थमा कर बरगला रहे हैं। क्योंकि हरियाणा सरकार की नीयत हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा हो रही भर्ती प्रक्रिया ने देश में रेगुलर भर्ती के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं।इन भर्ती प्रक्रिया में केवल युवाओं का शोषण होगा।क्योंकि ठेका कर्मियों को पूरी तनख़्वाह मिलेगी नहीं,और ठेके पर लगे टीचर पक्के होंगे नहीं।

खट्टर-दुष्यंत सरकार इस भद्दे खिलवाड़ के लिए हरियाणा के युवाओं को जवाब दे।

Previous post

अग्रोहा धाम में गुजरात से ट्रेन द्वारा 600 यात्री 25 दिसंबर को तीन दिवसीय दौरे पर अनेको कार्यक्रम रहेंगे – बजरंग गर्ग

Next post

<strong>मुख्यमंत्री ने राज्य के वित्त प्रबंधन एवं बजट पर विमर्श थीम पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत</strong>

You May Have Missed

error: Content is protected !!