उत्तम स्वास्थ्य हमारे जीवन का सर्वश्रेष्ठ हिस्सा : डॉ कमल गुप्ता

प्रयास स्कूल सूर्य नगर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

हिसार, 27 नवंबर। रोटरी सैंट्रल द्वारा रविवार को प्रयास स्कूल सूर्य नगर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तम स्वास्थ्य हमारे जीवन का सर्वश्रेष्ठ हिस्सा है। रोटरी सैंट्रल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करके आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की सेवा करने का कार्य कर रहा है। मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। यह दुनिया के सभी वर्गों में कहा गया है, परंतु हिंदू धर्म संस्कृति में तो इसे सबसे बड़ा पुण्य का कार्य माना गया है।

डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि केवल शारीरिक जांच और उपचार ही नहीं लोगों को निरोग रहने के उपाय व पौष्टिक आहार आदि की जानकारी भी होनी जानी चाहिए। यह जानकर अति प्रसन्नता हुई है कि रोटरी सैंट्रल के कर्मठ कार्यकर्ता यह सब कर भी रहे हैं। मुझे पुर्ण आशा है कि अधिक से अधिक लोग इस चिकित्सा शिविर का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर पुनित मानी, अनिल पोपली, रवि मेहता, विनोद आहुजा, सुनिल मलिक, संजीव खुराना, मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला सहित सभी रोटरी सैंट्रल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

You May Have Missed