पैरोल खत्म होने के बाद शाम 5 बजे बैरक में एंट्री
हनीप्रीत हुई भावुक, डेरा मुखी ने चुप कराया

रोहतक – राम रहीम की 40 दिन की पैरोल खत्म हो गई। शुक्रवार को वह दोपहर 3 बजे रोहतक की सुनारिया जेल के लिए यूपी के बरनावा आश्रम से रवाना हुआ। राम रहीम का काफिला शाम 5 बजे जेल पहुंच गया।

बरनावा से निकलने से पहले राम रहीम शुक्रवार को अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के साथ लाइव हुआ। लाइव के दौरान उसने प्रेमियों के सवालों के जवाब दिए। इसी बीच राम रहीम की जेल वापसी को लेकर हनीप्रीत भावुक हो गई, जिस पर राम रहीम ने उसे चुप करवाया।

error: Content is protected !!