डा. संजय शर्मा को भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख के साथ सोशल मीडिया प्रमुख का भी मिला दायित्व

 भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा का बढ़ा कद
– परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रमों के लिए बनाई गई कमेटी के संयोजक नियुक्त

चंडीगढ़, 10 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा अब सोशल मीडिया प्रमुख का दायित्व भी संभालेंगे। संगठन और पार्टी के लिए किए गए कार्यों के लिए प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने डा. शर्मा को सोशल मीडिया का प्रदेश प्रमुख बनाकर उनके कद में और इजाफा किया है। अब डा. शर्मा मीडिया विभाग के प्रमुख के साथ-साथ सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। मीडिया के साथ सोशल मीडिया प्रमुख का दायित्व मिलने पर डा. शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। 

अतिरिक्त दायित्व मिलने से सोशल मीडिया के जरिए डा. संजय शर्मा के काम में काफी तेजी देखने को मिलेगी। मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए शर्मा बीजेपी की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता से लेकर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं प्रचार- प्रसार के माध्यम  से सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करेंगे जिससे कि केंद्र व राज्य की मनोहर सरकार की नीतियां लाभार्थियों तक आसानी से पहुंचे सके। बता दें कि संजय शर्मा भाजपा की रीति व नीति को आम जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। मीडिया के जरिये विशेष आयोजनों से लेकर महापुरूषों की जयंती व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से डा. शर्मा पार्टी की नीतियों व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का माध्यम बनते हैं। 

वहीं कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया की ओर से जारी सूची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ द्वारा कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। संजय छोक्कर समालखा को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर शामिल किया  गया है। डा. संजय शर्मा के साथ गुरुग्राम से रामबीर भाटी को सोशल मीडिया विभाग का सह प्रमुख नियुक्त किया गया है। 

इसके साथ ही एक भारत श्रेष्ठ भारत के कार्यक्रमों को लेकर कमेटी का गठन किया गया है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया है। जबकि गुरुग्राम से पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल, प्रदेश संयोजक पूर्वांचल प्रकोष्ठ सुजीत कुमार हिसार, उत्तराखंड प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भट्ठ अंबाला को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। कमेटी को हरियाणा में देश के विभिन्न राज्यों में स्थापना दिवस के आयोजन का दायित्व सौंपा गया है। बता दें कि हरियाणा में देश के अन्य राज्यों के लोग भी रहते हैं। ऐसे में उनकी संस्कृति, त्योहारों को हरियाणा की जनता तक कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचाने का काम यह कमेटी करेगी, जिससे एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का दायित्व कमेटी का रहेगा। 

You May Have Missed

error: Content is protected !!