लोगों को डिप्रेशन से निकलाने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित-मुख्यमंत्री

चण्डीगढ, 10 नवंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल कहा कि कोविड के दौरान लोगों पर डिप्रेशन का प्रभाव पड़ा जिससे उभारने के लिए सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान अनेक कार्यक्रमों एवं समारोह आयोजन कर लाभ पहंुचाने का कार्य किया है। वर्ल्ड लोंगेस्ट रिले रन का थीम भी डिप्रेशन के खिलाफ प्रहार है। यह बहुत ही अच्छा है।

मुख्यमंत्री ने आज चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटिर निवास से डिप्रेशन के खिलाफ आयोजित सबसे लम्बी रिले रन के प्रतिभागियों को झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे। इस अवसर पर   मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री डी एस ढेसी, एजी बी एल महाजन, मुख्यमंत्री के ओएसडी पब्लिसिटी गजेन्द्र फोगाट भी उपस्थित रहे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिप्रेशन का लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे बचने के लिए उन्हें शारीरिक व्यायाम के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं खेलों में भाग लेना चाहिए। रिले रन जैसे आयोजन डिप्र्रेशन से मुक्ति पाने के सबसे बेहतर उपाय होते हैं। अभिभावकों को भी चाहिए कि वे डिप्र्रेशन से प्रभावित को ऐसी गतिविधियों में भागीदार बनाएं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस रिले रन में लडके, लड़कियां एवं दिव्यांग प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। यह हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में लगभग 8 हजार किलोमीटर लम्बी रिले रन होगी जो लोगों को डिप्रेशन से बाहर निकालने का संदेश देते हुए 16 दिसम्बर को दिल्ली में सम्पन्न होगी। इस रिले रन में 20 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। हर प्रतिभागी 10 किलोमीटर लम्बी दौड़ लगाएगा। 

उन्होंने हिमालयन नाईटस एडवेंचर स्पोर्टस एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस रिले रन के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और अपने ऐच्छिक कोष से 5 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।  

You May Have Missed

error: Content is protected !!