रोहतक 8 नवम्बरः हरियाणा की प्रख्यात सामाजिक संस्था भाट समाज सेवा समिति पंजीकृत हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट व हरियाणा अंबेडकर संघर्ष समिति पंजीकृत के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा ने आज कैनाल रेस्ट हाउस, रोहतक में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य बिश्नोई की शानदार जीत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को समिति द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मनोहर सांकला भाट ने कहां की भव्य बिश्नोई की जीत से हल्के के विकास कार्यों के द्वार खुलेंगे तथा आदमपुर विधानसभा में विकास की बांट देख रही जनता को चाहुमुखी विकास मिलेगा। वहीं भाजपा हरियाणा के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा अंबेडकर संघर्ष समिति पंजीकृत के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा ने कहा की आदमपुर विधानसभा चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया की लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री में ही है। इस उपचुनाव के परिणाम से स्पष्ट हो गया है की आने वाले आमचुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी प्रचण्ड बहुमत से प्रदेश में तीसरी बार अपनी सरकार बनाएगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, रोहतक के मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व मेयर रेणु डाबला, भाजपा रोहतक के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, भाजपा नेता सुरेश बंसल, सरदार कुलविन्द्र सिक्का, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा रोहतक आदि ने भी हरियाणा अंबेडकर संघर्ष समिति तथा भाट समाज सेवा समिति हरियाणा द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और कहां की कई वर्षों से समिति सामाजिक कार्य कर रही है।

error: Content is protected !!