फरीदाबाद, 19 अक्टूबर। एन.आई.टी-86 फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने आज नगर निगम मुख्यालय पर 16 सूत्रीय मांगों को लेकर की गई हड़ताल पर पहंुच कर अपना स्मर्थन दिया। नगर निगम फरीदाबाद कर्मचारी 19-20 अक्टूबर से टूल डाउन हड़ताल को लेकर लगातार सरकार से मांग रहे है कि उनका लम्बित वेतन दिया जाएं और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम से बाहर कर नगर निगम में नियमित किया जाए। आज की हडताल में नगर निगम हेड ऑफिस के और ओल्ड फरीदाबाद के दफ्तर और बल्लभगढ़ के दफ्तर तीनों जोनों के कर्मचारी शामिल रहे। जिसमें नगर पालिका संघ हरियाणा से संबंधित फेडरेशन ने भी हड़ताल में बढ़-चढ कर भाग लिया।

एनआईटी-86 के विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि बडे दुख की बात है की नगर निगम कर्मचारियों को अपने वेतन के लिए हडतांल करनी पड रही है इससे ज्यादा शर्म की बात इस सरकार के लिए हो नही सकती। विधायक नीरज शर्मा ने कहा की यह सरकार कर्मचारी विरोधी है क्योकि यह नए-2 रास्ते निकाल कर कर्मचारियांे को हटा रही है उसी के लिए सरकार ने कौशल रोजगार निगम बनाया है। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि बीजेपी सरकार में कर्मचारियों वर्ग का शोषण और महंगाई चरम सीमा पर है। यहां पर मजदूर, किसान, व्यापारी तथा कर्मचारी वर्ग दुखी है। कोराना काल में इन निगम कर्मचारियों ने न तो दिन देखा और न रात देखी पूरी मेहनत और लगन से काम किया परन्तु हरियाणा सरकार ने इन कर्मचारियों की दीवाली काली मना दी। वाह मोदी सरकार अयोध्या में 18 लाख़ दीपोत्सव की तैयारी जोरों पर, जिला फरीदाबाद में 500 परिवारों का दीप बुझाने की तैयारी – यह हरियाणा सरकार की तानाशाही नहीं है तो क्या है।

विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि 2014 में जब एनआईटी क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी तो हुडडा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जिसका जीता जागता उदाहरण आज भी पूरे हरियाणा में देखने को मिल जाएगा। विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि सरकार अगर कर्मचारियों का वेतन अगर तीन दिन में नही देती तो अंगद की तरह पैर जमाया जाएगा।

विधायक नीज शर्मा ने कहा कि आज सुबह छुटटी वाले दिन 9 बजे से ही नगर निगम मुख्यालय गेट के बाहर नगर निगम फरीदाबाद के नगर पालिका संघ के सफाई कर्मचारी, सीवरमैन, फायरी ब्रिग्रेड के कर्मचारी, मीटर रीडर, बिल डिस्टिब्यूटर, टयूबवैल आपरेटर, जेई, आउटसोर्स यूनियन के कर्मचारी, उद्यान विभाग, इंजिनिरिंग विभाग, वाहन विभाग, फायर ब्रिग्रेड के कर्मचारियों ने हडताल और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हरियाणा कौषल रोजगार निगम से बाहर कर विभाग रोल पर पक्का करने की मांग को दरी पर बैठकर धरना-पद्रर्षन कर रहे है यह हरियाणा सरकार के लिए शर्म की बात है।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेस शास्त्री ने कहा है कि पूरे राज्य में हरियाणा कौशल रोजगार निगम में पालिकाओं और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को शामिल न करने, 2014 की नीति के अनुसार सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन एवं अन्य तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नई नियमित नियुक्ति करने, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने और समान काम समान वेतन देने जैसे मुद्दों को लेकर जो हड़ताल की गई है। आउटसोर्सिंग तुतीय व चतुर्थ श्रेणी नगर निगम फरीदाबाद कर्मचारियों के प्रधान श्री रंजीत शुक्ला ने कहा है कि यह हड़ताल जब तक जारी रहेगी तब तक कर्मचारियों की मांगों को सरकार मान नहीं लेती। नगर निगम के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के अनुबंध के तहत सेवा दे रहे लगभग 500 कर्मचारी लगभग 14 दिनों से लगातार हड़ताल पर हैं अगर सरकार ने इन कर्मचारियों की मांगे नहीं मांनी तो यह हड़ताल आगे भी जारी रहेगी।

धरने की अध्यक्षता अध्यक्षता जिला के प्रधान दलीप बहुत जी ने की और मंच का संचालन जिला सचिव नानक चंद खेरालिया लिया जी ने किया। आज की हड़ताल को सफल बनाने के लिए सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांड्या, बलवीर बालगुहेर, सीवरमैन यूनियन के प्रधान अनूप चंडालिया फेडरेशन के प्रधान रमेश जागलान जागलान, आउटसोर्सिंग कर्मचारी यूनियन के प्रधान रंजीत शुक्ला, ड्राइवर यूनियन के प्रधान परशुराम अदाना, वेद भड़ाना, एसआई यूनियन के प्रधान शिवकुमार, जय हिंद के प्रधान वीर सिंह तेवतिया प्रधान राम रतन देवी चरण कृष्ण चंडालिया दर्शन सिंह सोया, सचिव सौरभ सहित समस्त कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

error: Content is protected !!