कैंसर से ग्रस्त होने के कारण उप पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार का असामयिक निधन

पुलिस जवानो ने पूरे सम्मान के साथ सलामी देकर दी अंतिम विदाई
पुलिस परिवार ने विनोद कुमार के परिवार को दी सांत्वना

रोहतक – कल देर रात उप पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री विनोद कुमार का कैंसर से ग्रस्त होने के कारण प्राईवेट अस्पताल हॉली हार्ट मे उनका असामयिक निधन हो गया। उप पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की हालात नाजुक होने के कारण पिछले चार दिन से वैंटिलेटर पर थे। एमसी कालोनी जिला भिवानी हाल सैक्टर-3, रोहतक निवासी विनोद कुमार का जन्म गांव अकेहडी मदनपुर जिला झज्जर मे दिनांक 03.05.1967 को हुआ। दिनांक 24.01.1994 को हरियाणा पुलिस में सहायक उप निरिक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। विनोद कुमार के एक बेटा भवनीश व एक बेटी सुक्रिति है। विनोद कुमार चार बहनों के इकलौते भाई थे। दिनांक 12.04.2012 को विनोद कुमार उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नित हुए। इससे पहले विनोद कुमार रोहतक मे थाना अर्बन एस्टेट व थाना सांपला के प्रभारी रह चुके है। हाल में रोहतक मे उप पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। विनोद कुमार की सर्विस का कार्याकाल पूरा होने मे 2 साल 7 महीने 14 दिन बाकी थे। इन्होने अपने जीवन के 28 साल 8 महीने 32 दिन तक पुलिस विभाग मे कार्य किया है।

आज दोपहर करीब 1 बजे रामबाग शीलाबाईपास रोहतक शमशान भूमि मे पूरे सम्मान के साथ पुलिस जवानो ने सलामी देते हुए उनको अंतिम विदाई दी। इस दौरान प्रवर पुलिस अधीक्षक विजिंलेस रोहतक राहुल शर्मा, उपायुक्त रोहतक यशपाल यादव, पुलिस अधीक्षक रोहतक उदय सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक कृष्ण लोहचब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महम हेमेन्द्र मीना, उप पुलिस अधीक्षक सीआईडी गोरखपाल राणा, एसडीएम रोहतक राकेश, सह-आयुक्त नगर निगम रोहतक महेश कुमार, सीआईओ जिला परिषद विजय व अन्य पुलिस अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे है।

पुलिस परिवार ने उप पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की मौत पर दुख प्रकट किया है। उनके परिवार को सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में हिम्मत से काम ले। रोहतक पुलिस उनके साथ है। भगवान विनोद कुमार की आत्मा को शांति दे तथा अपने चरणों से स्थान दे।

Previous post

जेसी बोस विश्वविद्यालय को नैक द्वारा ‘ए+’ ग्रेड के साथ पुनः प्रत्यायन हुआ प्राप्त

Next post

एसवाईएल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू करवाए सरकार, वरना सुप्रीम कोर्ट ताला लगा ले – नवीन जयहिंद

You May Have Missed

error: Content is protected !!