पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का ऐलान……देखें, चुनावी कायकर्म

 चंडीगढ़, 14 अक्तूबर – हरियाणा में पंचायत चुनाव 2022 के दूसरे फेज की घोषणा हो गई है| दूसरे फेज में प्रदेश के 9 जिलों में चुनाव कराया जाएगा| राज्य मुख्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने चुनावी शेड्यूल की जानकारी देते हुए बताया कि, पंचायत चुनाव के दूसरे फेज में अम्बाला, चरखी-दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा व सोनीपत जैसे कुल 9 जिलों को शामिल किया गया है|

धनपत सिंह ने बताया कि इन जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए 9 नवंबर को वोट पड़ेंगे| जबकि सरपंच-पंचों के लिए 12 नवंबर को वोटिंग की जाएगी| वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है| वहीं, उम्मीवार अपना नामांकन 21 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक दाखिल कर सकते हैं| हालांकि, इस बीच 23, 24 और 25 को त्योहार के चलते नामकान दाखिल नहीं होगा|

अभी रह गए 4 जिले

बतादें कि, हरियाणा पंचायत चुनाव के दूसरे फेज की घोषणा के बाद भी अभी 4 जिले ऐसे रह गए हैं| जहां चुनाव नहीं हो रहा है| हिसार, फतेहाबाद, फरीदाबाद और पलवल में तीसरे फेज में चुनाव होगा| बतादें कि, फतेहाबाद जिले को पहले फेज में शामिल किया गया था लेकिन आदमपुर उपचुनाव को देखते हुए यहां चुना ताल दिया गया| आदमपुर में उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान और 6 नवंबर को मतगणना होनी है|

पहले फेज में फतेहाबाद सहित इन जिलों में हुई थी चुनाव की घोषणा

बतादें कि, पहले फेज में हरियाणा के जिन 10 जिलों में पंचायत चुनाव होने की घोषणा की गई थी| उनमें भिवानी, फतेहाबाद (अब नहीं), झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर जैसे जिले शामिल है| । इन जिलों में 14 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो जाएगा और 19 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारिख होगी| इसके अलावा 20 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी| उम्मीदवार 21 अक्टूबर दोपहर तक नाम वापस ले सकते हैं| इन 10 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए 30 अक्टूबर को वोट पड़ेंगे, जबकि  सरपंच-पंचों के लिए 2 नवंबर को वोटिंग की जाएगी|

देखें पंचायत चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना

You May Have Missed

error: Content is protected !!