चंडीगढ़, 13 अक्टूबर- हरियाणा में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत 9 जिलों में चुनाव को लेकर अहम बैठक शुक्रवार सुबह 11.00 बजे हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह की अध्यक्षता में होगी। 

हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के सचिव डॉ. इंद्रजीत ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 9 जिले नामतः अम्बाला, चरखी-दादरी, गुरुग्राम, कैथल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा व सोनीपत जिलों के चुनाव तैयारियों को लेकर समीक्षा की जाएगी। 

error: Content is protected !!