अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 19 नवंबर से

चंडीगढ़, 13 सितंबर – हरियाणा के कुरूक्षेत्र में आगामी 19 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 

इस बारे में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्ष गीता जयंती का मुख्य महापर्व 4 दिसंबर 2022 को है। इस दौरान 29 नवंबर से 4 दिसंबर 2022 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

You May Have Missed

error: Content is protected !!