प्रदेश में भाजपा 10 लाख घरों तक पहुंचाएगी राष्ट्रीय ध्वज: धनखड़

— हर बूथ पर 50 घर का लक्ष्य, कार्यकर्ताओं में उमंग व उत्साह का माहौल
— हसनपुर में बादली के हलके कार्यकर्ताओं को सौंपी हर घर तिरंगा अभियान की जिम्मेदारी

सोनू धनखड़

झज्जर :- प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में पीएम मोदी के आह्वान पर देशभर में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। हरियाणा भाजपा ने प्रदेशभर में दस लाख राष्ट्रीय ध्वज फहराने का निर्णय लिया हुआ है । हर बूथ में 50 घरों पर हमारे कार्यकर्ता तिरंगा पहुचाएंगेे। हमें हर घर तिरंगा कार्यक्रम को महोत्सव की तरह मनाना चाहिए। हसनपुर में बादली हलके के तीनों मंडल नामत: बादली, सुबाना और कुलाना के कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारियां सौंपी गई।

— घर पर तिरंगा फहराकर वीरों की शहादत को नमन करें

धनखड़ ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम देश की आजादी के आंदोलन में शहीद हुए बलिदानियों और आजादी के बाद देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए वीर सैनिकों की शहादत को नमन करने का पर्व है। तिरंगे की आन-बान और शान बनाए रखने के लिए बड़ी सख्यां में बलिदानियों और वीर सैनिकों ने शहादत दी है। सभी नागरिक आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर बलिदानियों और वीर सैनिको की शहादत को नमन करें। तिरंगा हमारी संप्रभुता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।

— सोना बरसाती है हरियाणा की भूमि – बोले धनखड़

धनखड़ ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी खेल मैदानों में सोना जीतकर तिरंगा फहरा रहे हैं। वीर सैनिक दुश्मन को धूल चटाकर देश की सीमाओं पर तिरंगे की शान बढ़ा रहे हैं। और किसान अपनी मेहनत के दम पर धरती से सोना उगलता है। इसलिए माना गया है कि हरियाणा वीर सैनिकों, प्रतिशाली खिलाडिय़ों और मेेहनती किसानों की भूमि है। हरियाणा के सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं और हमारे असली हीरो हैंं। बादली विधान सभा क्षेत्र से बजरंग पूनिया हलके का नाम पूरी दुनिया मेंं रोशन कर रहे हैं।

— जगदीप धनखड़ की जीत से क्षेत्र में खुशी की लहर

जगदीप धनखड़ देश के 14वें उपराष्टï्रपति निर्वाचित होने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि यह इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। धनखड़ की जीत पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। जगदीप धनखड़ किसान के घर पैदा हुए और अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर देश के उपराष्ट्रपति पद को सुशोभित करने जा रहे हैंं । प.बंगाल के राज्यपाल रहते श्री जगदीप धनखड़ ढ़ाकला गांव में अमर शहीद रिसालदार बदलू सिंह की याद में बने शहीद स्मारक पर नमन करने आए थे। उनका इस क्षेत्र से विशेष लगाव है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है।

— तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के गगनभेदी जयकारे

हर घर तिरंगा अभियान के तहत हल्का वासियों में नया जोश व जज्बा पैदा करने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धनखड़ की अगुवाई में बादली विधानसभा क्षेत्र की छोटी तिरंगा यात्रा निकाली गई। छोटी तिरंगा यात्रा में भागीदार कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में पूरा जोश व उत्साह नजर आया। हाथ में तिरंगा लिए भारत माता के गगनभेदी जयकारों से पूरा माहौल देश भक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा कार्यकर्ता बैठक स्थल से शुरू होकर हसनपुर गांव तक पंहुची। तिरंगा यात्रा के दौरान तिरंगे ही तिरंगे नजर आए।

विधानसभा क्षेत्र के मंडलों की बैठक में हलका प्रभारी कमल यादव, हलका प्रमुख विनोद भटेड़ा, मंडल अध्यक्ष विनोद बाढ़सा, संदीप हसनपुर और भीष्म पाल कुलाना सहित तीनों मंडलों के समस्त कार्यकर्ता बैठक और तिरंगा यात्रा मेंं मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!