आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान महान स्वतंत्रता सेनानी पण्डित भगवतदयाल शर्मा का हुआ अपमान

स्मृति स्थल से तिरंगा झंडा उतार दिया गया।पण्डित भगवतदयाल शर्मा स्मृति स्थल का साइन बोर्ड शरारती व्यक्तियों ने उखाड़ डाला।

भास्कर शर्मा…………पौत्र ,पण्डित भगवतदयाल शर्मा।

झज्जर। हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पण्डित भगवतदयाल शर्मा का प्रदेश में एकमात्र स्मृति स्थल बेरी में स्थित है।पण्डित भगवतदयाल विचार मंच के सदस्यों ने बताया कि कुछ दिन पहले शरारती लोगों ने उनके नाम के साइन बोर्ड को उखाड़ दिया और स्मृति स्थल वाले रास्ते पर भी अतिक्रमण कर रखा है।मंच के सदस्यों ने नगरपालिका बेरी व स्थानीय प्रशासन से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द दोबारा इस साइन बोर्ड को लगाया जाए और शरारती व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कारवाही की जाए।स्थानीय लोगों ने भी इस घटनाक्रम की निंदा की है।

पण्डित जी महान स्वतंत्रता सेनानी थे,जिन्होंने देश को आजाद कराने में अपनी भूमिका निभाई है।हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री का इस तरह का अपमान असहनीय है।स्थानीय प्रशासन को इस मामले में आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए।

You May Have Missed

error: Content is protected !!