सांसद संजय भाटिया जिम्मेदार पानीपत की बर्बादी के लिए -जयहिंद

बंटी शर्मा

पानीपत – नवीन जयहिंद द्वारा हरिद्वार से शुरू की गई “मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा” 23 जुलाई को रात को पानीपत पहुंची थी व रविवार को यह यात्रा गोहाना के लिए रवाना हुई |

जयहिंद ने पानीपत पत्रकारों से बातचीत में सरकार पर जमकर बरसे और कहा कि सरकार न तो प्रदेश की कानून व्यवथा व् अर्थव्यवस्था सम्भाल पा रही है न, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नशाखोरी , खनन माफिया को खत्म कर पा रही है | आज जिस तरह के हालत प्रदेश में है उससे देख लग रहा है प्रदेश में कंस का राज है कायरों का राज है | विधायक को धमकियां मिल रही है जिसके चलते विधायक इस्तीफे तक देने को तैयार है | सरकार विधायको को तो AK -47 के लाइसेंस वाले सुरक्षाकर्मी मिल जायेगे लेकिन जनता की सुरक्षा का क्या , उनकी सुरक्षा कौन करेगा |

जयहिंद ने सांसद संजय भाटिया पर भी पानीपत कि अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि आज पानीपत के जो हालत है उसके लिए सांसद संजय भाटिया जिम्मेदार है | उन्होंने पानीपत की जनता की न तो समस्याए सुनी और न ही कभी यहाँ के हालातों पर ध्यान दिया | भाटिया सिर्फ उगाही के लिए पानीपत आते है और यहाँ की जनता को लूट के चले जाते है और यह सब कुछ सरकार की सह पर हो रहा है | अवैध कॉलोनियों का खेल धड़ल्ले से चला रहा है |

जयहिंद ने कहा कि पांडवों ने 5 गावं के लिए धर्म युद्ध किया था और हम 5 मुद्दों को लेकर सरकार से समाधान मांग रहे है अगर सरकार कोई समाधान नहीं करती है सरकार के खिलाफ धर्म-युद्ध की शुरुआत की जायेगी |

जयहिंद ने वही सरकार द्वारा खोली गई नंदी गौशालाओं पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गायों के नाम पर वोट के साथ -साथ गायों का चारा भी खा गई है | अब कहा रहे है कि गौशालाओं को भी ठेके दे दिया जायेगा |

जयहिंद ने कहा कि सरकार जनता की सेवा के लिए व विपक्ष संघर्ष के लिए होता है | लेकिन हरियाणा सरकार जनता के पैसे पर सेवा ले रही है और विपक्ष मुर्दा हो चुका है | विपक्ष अपनी रैलियां कर रहा है , मीटिंग कर रही है लेकिन जनता के मुद्दों पर शब्द तक नहीं बोल रहा है |

सरकार सबसे पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करें , युवाओं को रोजगार दे , नशाखोरीबंद करें, भ्रष्टाचार खत्म करें व् पहराव में गौड़ ब्राह्मण संस्था के जमीन का नोटिफिकेशन जारी कर वहां स्कूल -अस्पताल , कॉलेज बनवाने के लिए 100 करोड़ रूपये जारी करें |

इसलिए हम मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व् उनके विधायकों को गंगाजल भेंट करेंगे ताकि उन्हें सद्बुध्दि मिले -शक्ति मिले और प्रदेश की जनता की भलाई कर सके |

नवीन जयहिंद इससे पहले भी प्रदेश के भाईचारे के लिए व् नशे के खिलाफ कावड़ ला चुके है और इस बार यह कावड़ वो पहरावर में भगवान परशुराम मन्दिर स्थापना के लिए ला रहे है |इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में नवीन जयहिंद ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी कावड़ देश व् प्रदेश की सुख -समृद्धि व् शांति के लिए है |

चूरमा खा कर देश का भाला दुनिया में गाड़ा – जयहिंद

नवीन जयहिंद ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर बधाई दी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की | जयहिंद ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी ने हमेशा से ही विश्व पटल पर तिरंगा फहराया है और हमेशा फहराते रहेंगे | जयहिंद ने कहा वे कामना करते है कि नीरज चोपड़ा ऐसे ही अपनी जीत की भाला को गाड़ते रहे और भोलेनाथ का आशीर्वाद हमेशा बना रहे |

error: Content is protected !!