मुख्यमंत्री ने खिलाडियों से संवाद करते हुए कहा कि वे पूर्ण आत्मविश्वास,उत्साह व क्षमता के साथ  प्रदर्शन करें

राष्ट्रमंडल खेल-2022 में भाग लेने वाले कुल 12 मुक्केबाज खिलाडियों में कुल 06 मुक्केबाज खिलाडी हरियाणा से हैं। मनोहर लाल

 नई दिल्ली :24-07-2022 – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने राष्ट्रमंडल खेल-2022 में भाग लेने वाले खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वयं  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के खिलाडियों से सदैव अव्वल प्रदर्शन की आशा रखते हैं।           

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने बर्मिंघंम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल-2022 में भाग लेने वाले देश के मुक्केबाज खिलाडियों से नई दिल्ली में हरियाणा भवन से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संवाद किया। उल्लेखनीय है राष्ट्रमंडल खेल-2022 में भाग लेने वाले कुल 12 मुक्केबाज खिलाडियों में कुल 06 मुक्केबाज खिलाडी हरियाणा से हैं। खिलाडियों से संवाद के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य मुक्केबाजी खेल का घर है।      

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने  खिलाडियों से संवाद करते हुए कहा कि वे पूर्ण आत्मविश्वास,उत्साह व क्षमता के साथ  प्रदर्शन करें। मुख्यमंत्री ने खिलाडियों को शुभ कामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी खिलाडी बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रौशन करेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य खेलों का हब बन चुका है।विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में देश को प्राप्त होने वाले कुल पदकों में से एक तिहाई पदक हरियाणा के खिलाडी प्राप्त करते हैं।हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में खेलों के लिए आधारभूत ढांचा को योजनाबद्ध रूप से विकसित किया जा रहा है। खिलाडियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।खिलाडियों को प्रदर्शन के लिए बेहतर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। राष्ट्रमंडल खेल-2022 के हरियाणा के प्रतिभागी खिलाडियों को हरियाणा सरकार द्वारा 2.5 लाख रूपये प्रति खिलाडी तैयारी के लिए प्रदान किए गए हैं।खिलाडियों के लिए पुरस्कार राशि के अतिरिक्त सरकारी नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था है।              

खिलाडियों से संवाद के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री ने खिलाडियों से उनके अनुभवों  के संबंध में भी चर्चा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।हरियााण के मुख्यमंत्री ने युवाओं में नशावृति की प्रवृत्ति का जिक्र करते हुए कहा कि खेलों का विस्तार से युवाओं को नशावृति से दूर रखने में प्रभावी रूप से सहायक होगा।     

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल खेल-2022 में हरियाणा प्रदेश के 40 खिलाडी भाग ले रहे हैं,जिनमें 06 पैरा खिलाडी भी शामिल है।     

हरियाणा भवन में हुई वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री अमित आर्य मौजूद रहे।संवाद प्रकिया में हरियाणा के हरियाणा के मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी  (प्रचार) श्री गजेंद्र फोगाट भी शामिल रहे।

Previous post

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य नियुक्त होने पर नागरिक अभिनन्दन

Next post

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा हरियाणा राज्य महिला आयोग के साथ मिलकर सभी जिलों में महिलाओं तक पहुंच बनाई जाएगी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!