हरियाणा प्रेस कल्ब ने पद्मश्री सरदार स. जगजीत सिंह दर्दी को किया सम्मानित
हरियाणा प्रेस कल्ब द्वारा हरियाणा का राजनीतिक इतिहास पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

हांसी (मनमोहन शर्मा)

हिसार के सुशीला भवन में हरियाणा प्रेस कल्ब द्वारा हरियाणा का राजनीतिक इतिहास पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चढ़दीकला मीडिया ग्रुप के चेयरमैन एंव पद्मश्री अवार्डी स. जगजीत सिंह दर्दी ने बतौर मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। हरियाणा प्रेस कल्ब के सदस्यों व पत्रकारों ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। स. जगजीत सिंह दर्दी व हरियाणा प्रेस कल्ब के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। हरियाणा का राजनीतिक इतिहास पुस्तक का विमोचन स. जगजीत सिंह दर्दी, लोकतंत्र सेनानी एवं हरियाणा प्रेस क्लब के अध्यक्ष मानसिंह वर्मा, ऑक्सफोर्ड स्कूल उकलाना के चेयरमैन डॉ. सतीश भारती, हरियाणा प्रेस क्लब सलाहकार समिति के निदेशक सत्यपाल शर्मा व अम्बाला एचपीसी अध्यक्ष प्रदीप मसीह ने किया।

इस अवसर पर हरियाणा के राजनीतिक इतिहास के लेखक मानसिंह वर्मा ने बताया कि ऐसा इतिहास छापने वाला हरियाणा भारत का पहला राज्य है। इस इतिहास में हरियाणा के राजनीतिक आंकड़े, जातिगत आंकड़े, आपातकाल का दौर, हरियाणा का दल-बदल इतिहास, हरियाणा के राजनीतिक परिवार व किस परिवार ने लड़े कितने चुनाव सहित अन्य जानकारी दी गई है। इस मौके पर हरियाणा प्रेस कल्ब ने चढ़दीकला मीडिया ग्रुप के चेयरमैन एंव पद्मश्री स. जगजीत सिंह दर्दी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स. जगजीत सिंह दर्दी ने कहा कि हरियाणा राजनीति इतिहास पुस्तक से युवाओं को प्रदेश के इतिहास के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी। इस पुस्तक से युवाओं को जीवन में अनेक प्रेरणा मिलेगी और वह सामान्य जानकारी का फायदा परीक्षा के दौरान उन्हे मिलेगा।

इस विमोचन एवं सम्मान समारोह में मुख्यतिथि स. जगजीत सिंह दर्दी ने विभिन्न स्कूलों के 287 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पत्रकारों को भी सम्मानित किया। जिसमें हांसी से पत्रकार मनमोहन शर्मा, नारनौंद के घनश्याम जिन्दल व हिसार के महेन्द्र कुमार सपरा, चिकित्सक क्षेत्र में आरोग्य अस्पताल फतेहाबाद की संचालिका डॉ सोनिया व शिक्षा क्षेत्र में जी.एन.जे.एन. गोयंका गर्ल्स हाई स्कूल हिसार की मुख्यअध्यापिका अंगूरी देवी, कैप्टन आर.सी. सी.से. स्कूल, हिसार की प्रिंसीपल निधि यादव व ज्योति कॉन्वेंट स्कूल खुम्बर नागपुर की प्रिंसीपल मोनिका नारंग को बेस्ट प्रिंसीपल अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। जिन स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया उन सभी स्कूलों को बेस्ट स्कूल अवार्ड का प्रमाण-पत्र दिया गया।

इस विमोचन एवं सम्मान समारोह में चढ़दीकला मीडिया ग्रुप हरियाणा के डायरेक्टर एवं संपादक डा. के.के संधू, प्रदीप मसीह, पवन शर्मा, शेर सिंह, हरपाल गोल्डी, चंडीगढ़ से पत्रकार सतीश सीकरी, ब्यूरोचीफ संदीप कुमार रोहिला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!