सुरेंद्र धामू, रमेश दहिया और धर्मपाल लाठ को किसान विंग में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

पूर्व विधायक रामबीर सिंह बने दक्षिणी हरियाणा किसान संगठन के संयोजक

चंडीगढ़, 20 जुलाई – आम आदमी पार्टी की ओर से बुधवार को किसान संगठन को विस्तार दिया गया। आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता के निर्देश पर प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गौड़ ने सुरेंद्र भामू, रमेश दहिया और धर्मपाल लाठ को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश संयोजक किसान संगठन के पद की जिम्मेदारी शेर प्रताप सिंह संभाले हुए हैं। इसके साथ प्रदेश सचिव का पद राजेश छोकर, प्रदेश सह सचिव की जिम्मेदारी गुरविंदर सिंह कौदा संभालेंगे। वहीं निरंजन राम गुर्जर को प्रदेश संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी।

प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी एडवोकेट वीरेंद्र कपूर और अनिल शर्मा को दी गई है। इसके साथ उत्तरी, मध्य और पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के जोन संयोजक भी नियुक्त किए गए। पूर्व विधायक रामबीर सिंह को दक्षिणी हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई। राज कुमार यादव दक्षिणी हरियाणा में संगठन मंत्री नियुक्त किए गए। मध्य हरियाणा जोन संयोजक बलराज सिंघवा और संगठन मंत्री करण सिंह धनकर होंगे। उत्तरी हरियाणा जोन संयोजक प्रीतम सिंह और संगठन मंत्री हरभजन सिंह होंगे। पश्चिम हरियाणा जोन संयोजक रमेश धिगाना और संगठन मंत्री डॉ. अमरजीत सिंह चानी होंगे। किसान संगठन के प्रदेश संयोजक शेर प्रताप सिंह शेरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!