–5 मुद्दों को लेकर जयहिंद लाएंगे ‘मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा’

बंटी शर्मा

रोहतक/चंडीगढ़ 16 जुलाई – देश और प्रदेश में सावन का महीना चल रहा हैं और सावन के महीने को भगवान भोलेनाथ का महीना कहा जाता हैं जिसमे भोलेनाथ के भगत अपनी मनोकामना के लिए हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिवरात्रि को श्रदानुसार भोलेनाथ पर गंगाजल चढ़ाते हैं इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भी कांवड यात्रा लाने की घोषणा कर दी | जयहिंद द्वारा किये जाने वाले अदभुत कार्यो के कारण ही प्रदेश में उनके फैन हैं

नवीन जयहिंद ने बताया कि प्रदेश की सुख शांति अमन चैन एव भाई चारे के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए ‘मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा’ लाने का निर्णय लिया हैं ‘मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा’ 18 जुलाई को हर की पौड़ी से उठाई जाएंगी और युमनानगर, पंचकूला, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गोहाना होते हुए 26 जुलाई को शिवरात्रि के दिन पहरावर गाँव मे बनने वाले भगवान परशुराम मंदिर के भवन के शिलान्यास के साथ ही भगवान भोलेनाथ के प्रतीक त्रिशूल ओर भगवान परशुराम के प्रतीक फरसे पर गंगाजल चढ़ाया जाएगा और देश एव प्रदेश में सुख शांति अमन चैन ओर मुख्यमंत्री एव पूर्व मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने की भगवान से मनोकामना रखी जाएंगी

नवीन जयहिंद ने बताया कि 5 मुद्दों को लेकर ‘मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा’ लेकर आ रहे हैं

–1. मुख्यमंत्री गौड़ संस्थान को 100 करोड़ रुपये जारी करे

रोहतक के पहरावर गांव में बनने वाले गौड़ संस्थान के स्कूल, कालेज, ओर हॉस्पिटल के लिए मुख्यमंत्री जल्द से जल्द 100 करोड़ रुपये जारी करे ताकि समाज 37 बिरादरी के लिए इनका निर्माण कर सके ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम मंदिर का निर्माण स्वयं कराएगा मुख्यमंत्री अपनी श्रदानुसार मंदिर निर्माण में भी दान दे सकते हैं गौड़ संस्था द्वारा बनाये जाने वाले स्कूल कॉलेज में किसी एक बिरादरी की नही सभी बिरादरी के युवाओ को शिक्षा मिलेगी और गौड़ संस्था द्वारा बनाए जाने वाले हॉस्पिटल में सभी बिरादरियों का इलाज होगा इसके लिए जयहिंद ‘मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा लेकर आएंगे ताकि भगवान भोलेनाथ मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि दे

–2. प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर

नवीन जयहिंद ने बताया कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर हैं प्रदेश में 25 लाख बेरोजगार हैं लेकिन प्रदेश सरकार अलग अलग विभाग टीचर, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ओर अन्य विभागों में पड़े 5 लाख खाली पदों को नही भर रही हैं प्रदेश बेरोजगारी के मामले में देश मे पहले स्थान पर हैं सरकार ने तो सीटेट ले रही हैं और ना ही नई भर्तिया निकाल रही हैं जो भर्तियां चल रही हैं वो कोर्ट में पड़ी हुई हैं बेरोजगार युवाओं द्वारा नौकरी की बाट देखते देखते उम्र भी निकल रही हैं बेरोजगारी के कारण युवाओ की शादी भी नही हो रही हैं बेरोजगार दिन रात फोन में लगे रहते हैं ऐसा लगता हैं जैसे उन्होंने फोन से ही शादी कर ली हो इसके लिए ‘मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा’ लेकर आएंगे ताकि मुख्यमंत्री बेरोजगारो को रोजगार दे सके और मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि आए

–3. प्रदेश बेरोजगारी के बाद अपराध में भी आ रहा पहले स्थान पर

नवीन जयहिंद ने बताया कि बेरोजगारी के कारण ही प्रदेश में युवा अपराध की तरफ जा रहे हैं विधायको को मिलने वाली धमकी इसका उदाहरण हैं क्योकि अपराध करने वाला फिरौती की मांग उसी से करता हैं जिसके पास ज्यादा रुपया हैं जब विधायको का प्रदेश में ऐसा हाल हैं तो जनता की सुनवाई कौन करेगा विधायको को तो AK-47 की सुरक्षा मिल जाएगी लेकिन जनता किसके भरोसे रहेगी प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी हैं और प्रदेश में बढ़ते अपराध के कारण ही समाज मे लड़ाई झड़गा हो रहा हैं जिससे समाज का भाई चारा खराब हो रहा हैं इसके लिए जयहिंद ‘मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा’ लेकर आएंगे ताकि मुख्यमंत्री प्रदेश में अपराध पर लगाम लगा सके

— 4. प्रदेश भृष्टाचार का बन गया हब

नवीन जयहिंद ने बताया कि प्रदेश भृष्टाचार के मामले में भी न. 1 बनता जा रहा हैं बेरोजगारी में तो प्रदेश पूरे देश मे पहले स्थान पर हैं ही अब धीरे धीरे हर रोज उजागर होने वाले भृष्टाचार के मामलों में भी प्रदेश पहले स्थान पर आ रहा हैं हर सरकारी विभाग में नित नए नए भृष्टाचार के मामले उजागर होना इसका सीधा उदहारण हैं प्रदेश में शायद ही कोई ऐसा विभाग शेष बचा हुआ हैं जहां भृष्टाचार के मामले दिखाई ना दे रहे हो एचपीएससी घोटाला, फार्मेसी घोटाला तो मात्र एक छोटे घोटाले हैं प्रदेश में एक भी ऐसा सरकारी विभाग नही हैं जहां कमीशन का खेल नही खेला जा रहा हो बिना कमीशन दिए सरकारी विभागों में जनता का कोई काम नही हो रहा हैं इसके लिए जयहिंद ‘मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा’ लेकर आएंगे ताकि मुख्यमंत्री खट्टर को भगवान भोलेनाथ सद्बुद्धि दे और वे भृष्टाचार पर लगाम लगाए ताकि जनता के काम समय पर हो सके

— 5. प्रदेश में दूध दही की जगह हो रहा नशे का प्रचार

जयहिंद ने गत दिनों रोहतक में स्पीकर लग़ाकर रिक्शा द्वारा शराब खरीदने के प्रचार पर भी सरकार को कटखरे में खड़ा कर दिया जयहिंद ने कहा कि हरियाणा प्रदेश दूध और दही के लिए जाना जाता हैं लेकिन जब से प्रदेश में खट्टर सरकार आई हैं प्रदेश शराब ओर नशे करने के मामले में जाना जाने लगा हैं इससे शर्म की ओर क्या बात होगी जब शराब और नशे को खरीदने का प्रचार किया जा रहा हैं जिसके सेवन करने से सिर्फ परिवार की बर्बादी हैं शराब का सेवन करने से बड़े बड़े परिवार उजड़ जाते हैं और समाज का ताना बाना खत्म हो जाता हैं नशा करने के कारण ही युवा अपराध की तरफ अग्रसर होते हैं जयहिंद ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रदेश में नशे ओर लगाम लगा सके इसके लिए ‘मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा’ लेकर आएंगे ताकी भोलेनाथ मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि दे ओर मुख्यमंत्री प्रदेश में नशे पर लगाम लगा सके

–मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा भी लाएं भगवान भोले नाथ की कांवड़ – नवीन जयहिंद

नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को भी भगवान भोलेनाथ की कांवड़ लाने की नसियत दे डाली जयहिंद का कहना हैं कि कांवड़ लाने से भगवान सद्बुद्धि देता हैं मुख्यमंत्री खट्टर यदि कांवड लेकर आते हैं तो उन्हें जनता की भलाई के कार्यो की सद्बुद्धि आएंगी मुख्यमंत्री का काम जनता की सेवा करना होता हैं जबकि जनता में मुख्यमंत्री खट्टर के प्रति भारी रोष व्याप्त हैं प्रदेश में जनता की भलाई के लिये कार्य ही नही हो रहे सरकार ऐसी योजनाएं लेकर आ रही हैं जिससे जनता सख्त नाराज हैं जो नीतियां जनता को पसंद नही हैं तो खट्टर सरकार जनता पर ऐसी नीतियां क्यो थोपना चाहती हैं इसके लिए मुख्यमंत्री हरिद्वार जाकर गंगा में स्नान करें और ओर अपनी आत्मा को शुद्ध एव पवित्र करे ताकि मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि आए

जयहिंद ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को भी हरिद्वार से कावड़ लाने की नसियत दी ताकि पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा को भी सद्बुद्धि आ जाएं वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा विपक्ष में बैठे हुए हैं और विपक्ष का काम जनता के मुद्दे उठाना हैं जबकि पूरा विपक्ष सोया हुआ हैं पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा को जनता से कोई सरोकार नही हैं प्रदेश की जनता में वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण त्राहि त्राहि मची हुई हैं लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा को विपक्ष के नाते जनता की आवाज सुनाई ही नही दे रही हैं फिर ऐसे विपक्ष का क्या फायदा जो सरकार की गलत नीतियों का विरोध ही नही कर रहा पूर्व मुख्यमंत्री को भोले नाथ सद्बुद्धि दे इसके लिए भी हम ‘ मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा’ ला रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री की कार्यशैली से ऐसा लगता हैं पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा सरकार के किसी दबाव में आकर काम कर रहे हैं नही तो विपक्ष का काम सड़को पर उतरकर जनता के मुद्दे उठाना होता हैं

प्रदेश में जनता ना तो मुख्यमंत्री खट्टर की नीतियों से खुश नजर आ रही हैं और ना ही विपक्ष के नेताओ से सन्तुष्ट नजर आ रही हैं इसलिए मुख्यमंत्री खट्टर ओर विपक्ष के नेता पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा को हरिद्वार से भोलेनाथ की कांवड़ लानी चाहिए ताकि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे सके ओर वे जनता की भलाई के लिए कार्य कर सके ओर मुख्यमंत्री खट्टर बेरोजगारो को रोजगार दे सके ओर ऐसी नीतियां बना सके जिससे प्रदेश की जनता की भलाई के कार्य हो सके अगर मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार से कांवड़ लाते हैं तो भगवान भोलेनाथ उन्हें जरूर से जरूर सद्बुद्धि देगा नही तो फिर मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए हम ‘ मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा’ लेकर आएंगे

error: Content is protected !!