सीएम खट्टर पर दर्ज हो अपराधिक लापरवाही का मुकद्दमा : अश्विनी दुलहेड़ा

दो परिवारों को उजाड़ने के जिम्मेदार हैं सीएम खट्टर : अश्विनी दुलहेड़ा
भाजपा-जजपा ने पूरे प्रदेश का बेड़ा गर्क किया : अश्विनी दुलहेड़ा
भाजपा जजपा सरकार में आम लोगों की नहीं कोई सुनवाई: अश्विनी दुलहेड़ा

गोहाना, 16 जुलाई – सब्जी मंडी में शेड गिरने की घटना से दो परिवारों के पालनहार इस दुनिया में नहीं रहे। करीब 17 लोग घायल भी हो गए। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। 2018 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की थी कि सब्जी मंडी के शैडों की मरम्मत की जाएगी और इन्हें बदला जाएगा। 4 साल बाद भी हालात जस के तस हैं। ये बात आम आदमी पार्टी के मध्य जोन संयोजक अश्वनी दूल्हेड़ा ने कही। वे शनिवार को गोहाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर के खिलाफ आपराधिक लापरवाही का मामला दर्ज होना चाहिए। इसके साथ उन्होंने मांग की कि मृतक के आश्रितों को कम से कम एक करोड़ रुपए का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मृतकों के शवों को रोड पर रखकर आश्रितों को सरकार से मांगे मनवानी पड़ रही हैं। इससे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति कुछ नहीं हो सकती है।

उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश के हालात खराब हैं। कैथल, सफीदों और रोहतक के अलावा प्रदेश की कई मंडियों की हालत खस्ता है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की मंडियों का जायजा लिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज के समय आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका में है। आम आदमी पार्टी पीड़ित परिवार के हक की लड़ाई लड़ेगी और उन्हें उचित मुआवजा दिला कर ही दम लेंगे।

मध्य जोन संयोजक अश्वनी दूल्हेड़ा ने कहा कि आज प्रदेश में मजदूर किसान और कमेरा वर्ग के हालात बद से बदतर हैं। महंगाई और बेरोजगारी ने जनता की कमर तोड़ रखी है। आम आदमी पार्टी एक नई आशा की किरण बनकर उभरी है। आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए आम आदमी पार्टी लोगों के हकों की आवाज उठाती रहेगी। इस मौके पर मध्य जोन सचिव नवीन गौड़, अशोक जैन, प्रदीप लठवाल समेत आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!