पद्मश्री विजय चोपड़ा ने किया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मेडिकल ऑफिसर डा. आशीष अनेजा को सम्मानित

जनकल्याण की भावना से डा. आशीष अनेजा हर समय सेवा में रहते है तत्पर।

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के मेडिकल ऑफिसर गैपियो सदस्य, आर एस एस डीआई मेंबर डा. आशीष अनेजा को उनके द्वारा किए गए समाज सुधार कार्यों को देखते हुए फादर डे एवं पत्रकार व समाजसेवी श्री देवी दयाल नन्हा जी की 25 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्री गीता ज्ञान मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं सामाजिक सेवाओं हेतु सम्मान समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

यह समारोह श्री देवी दयाल नन्हा मेमोरियल फाउंडेशन गीता ज्ञान संस्थान आरोग्य जन कल्याण ट्रस्ट व प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। डॉ. अनेजा कुरुक्षेत्र के जाने-माने डॉक्टर एवं समाज सुधारक रूप में बहुत प्रसिद्धि प्राप्त कर रहे हैं, क्योंकि वह समय-समय पर नि:शुल्क कैंप सेवाओं के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, कैंप के दौरान बहुत से ऐसे टेस्ट भी कराए जाते हैं जिनकी प्राइवेट लैब में बहुत ज्यादा कीमत होती है जिसको आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति बाहर कराने में असमर्थ होता है। डॉ. अनेजा नि:शुल्क टेस्ट सुविधा के द्वारा मरीजों को राहत के साथ-साथ निशुल्क इलाज भी करते हैं। इसी मुहिम में उन्होंने अब गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करना शुरू किया है क्योंकि शहरों की अपेक्षा गांव के लोग इतने जागरूक नहीं होते और वह अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान नहीं देते वहीं दूसरी ओर कुछ गांव में सफाई का भी अभाव होता है इसी संदर्भ में होने बीमारियों के बारे में डॉ. अनेजा ने लोगों में जागरूकता अभियान चलाया है। परिणामस्वरूप कई बड़ी-बड़ी संस्थाओं के द्वारा उन्हें समय-समय पर सम्मानित किया जा चुका है।

समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब केसरी के प्रधान संपादक पदम श्री विजय चोपड़ा जी, अध्यक्ष श्री नायब सैनी सांसद कुरुक्षेत्र, अति विशिष्ट अतिथि श्री सुभाष सुधा विधायक थानेसर, विशिष्ट अतिथि श्री संदीप गर्ग विधायक समाजसेवी लाडवा रहे। इस सम्मान के लिए डॉ. अनेजा ने सभी का तहे दिल से धन्यवाद किया।

error: Content is protected !!