भारतीय जनता पार्टी  विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी

ब्रह्मवीर व ब्रह्मज्ञानियों का पार्टी में स्वागत- मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 15 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि राजनीति के अंदर बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हर नेता के साथ उसके समर्थक जुड़े होते हैं जो उसी के साथ दूसरी पार्टी में भी चले जाते हैं। परन्तु भारतीय जनता पार्टी में सबसे से पहले देश, बाद में दल और उसके बाद व्यक्ति को माना जाता है। इसी के चलते वर्ष 2014 के बाद जबसे श्री नरेन्द्र मोदी देश के प्रधान मंत्री बने हैं, तब से भारतीय जनता पार्टी की इसी विचारधारा के चलते पार्टी आज न केवल देश में बल्कि विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है।         

मुख्यमंत्री आज यहां उनके सरकारी निवास ‘संत कबीर कुटीर’ पर श्री कार्तिकेय शर्मा को राज्यसभा में भेजने के लिए आभार व्यक्त करने आए अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा हरियाणा की कार्यकारिणी सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित कर रहे थे।        

 इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा हरियाणा के अध्यक्ष व कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता व विधि प्रकोष्ठï के प्रभारी रहे श्री राकेश शर्मा व अन्य सदस्य को मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी का पटका पहना कर पार्टी में शामिल किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में व्यक्ति के लिए जाति का भाव भी जरूरी होता है और आप लोग तो ब्रह्मवीर व ब्रह्मज्ञानी हैं, भगवान ब्रह्मा के रास्ते पर चलने वाले हैं, जिनको ज्ञान के साथ-साथ राजनीति की अच्छी समझ भी होती है। आज यहां ब्राह्मण समाज के उपस्थित लोगों में हर आयु वर्ग के लोग हैं जो अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार आगे भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी में आप लोग गर्व से जुड़े हो। पार्टी का सिद्घांत है कि पार्टी के नेता विचार कर पार्टी में नए व पुराने सदस्यों के साथ भेदभाव नहीं करते और न ही समझते। पहले नए सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी को समझना है और जब भारतीय जनता पार्टी उसके अंदर विचारधारा के रूप में शामिल हो जाती है तो पार्टी की विचारधारा के अनुसार उनको राष्ट्रीय धर्म निभाना होता है।

इस अवसर पर सभा की ओर से श्री राकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा में पिछले सात वर्ष से हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होने के साथ-साथ वे मुख्यमंत्री की कार्यशैली से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि पंचकूला के विधायक श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने भी पंचकूला के विकास में चार चांद लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री छत्तीस बिरादरी के नेता हैं और अगर हम ब्राह्मण समाज की बात करें तो मुख्यमंत्री ने पिछले विधानसभा चुनाव में हमारे समाज के सात लोगों को टिकट दिया था जिनमें से तीन विधायक बने और उनमें से एक केबिनेट मंत्री भी हैं। अगर लोक सभा की बात करें तो 10 सीटों में से दो सीटें ब्राह्मण समाज के लोगों को दी गई और दोनों ही लोक सभा सांसद हैं और अब समाज के एक और युवा श्री कार्तिकेय शर्मा को अपर हाऊस में भेजा गया है। इसलिए हम मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का ब्राह्मण समाज की ओर से विशेष आभार व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भूपेश्वर दयाल व गजेन्द्र फोगाट,पंचकूला के जिला अध्यक्ष श्री अजय शर्मा, पार्टी प्रवक्ता श्री प्रवीण अत्रे, श्री तरूण भंडारी के अलावा ब्राह्मण सभा के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!