हिसार।    किसी भी राष्ट्र के लिए उसके विकास से अधिक उस राष्ट्र का स्वाभिमान होता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के चहुंमुखी विकास के साथ-साथ देश का मान सम्मान और गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। हमारा देश स्वाभिमान के साथ-साथ विकास के क्षेत्र में भी निरंतर आगे बढ़ रहा है।       

यह बात आज शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने सेक्टर 14 के एक होटल में शहरी मंडल किसान मोर्चा की एक बैठक को संबोधित करते हुए कही। किसान मोर्चा के शहरी मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह लांबा ने बैठक में कार्यकारिणी की घोषणा की। बैठक की अध्यक्षता शहरी मंडल अध्यक्ष विकास जैन ने की किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने इससे पूर्व शहरी निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता भाजपा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह वीर चक्र मंडल अध्यक्ष विकास जैन से इस विषय में विस्तृत चर्चा की। कार्यकारिणी में तीन उपाध्यक्ष,दो महामंत्री ,तीन सचिव एक मीडिया प्रभारी  वा एक कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।       

मंडल अध्यक्ष के अतिरिक्त बलबीर सिंह सैनी, रामअवतार जिंदल, लवकेश अरोड़ा तीनों उपाध्यक्ष, धर्म सिंह खटक ,ठाकुर केएम सिंह महामंत्री ,डॉक्टर नरेश कुमार बंसल निहाल सिंह सहारन, सुनील मेहता सचिव ,सतनाम कामरा मीडिया प्रभारी, कैलाश शर्मा कोषाध्यक्ष इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉक्टर कमल गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली दूसरी पार्टियों से पूरी तरह भिन्न है। सबका साथ सबका विकास नारे को सार्थक करते हुए कल्याणकारी योजनाएं बनाकर क्रियान्वित की जा रही हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश में साफ सिटी टी -सेफ सिटी का स्लोगन दिया गया है इसी के साथ पार्किंग की मार्किंग का एक अभियान चलाया जा रहा है इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला , विधान सभा संयोजक रामचंद्र गुप्ता ,विनोद तोषावड , भीम सैन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!