बीजेपी सांसद डा. अरविंद शर्मा के आज के बयान से कांग्रेस या फिर आप में जाने की अटकलों को विराम लगा
मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री पर आरोप लगाने के चलते राजनीतिक बदलाव के चल रहे थे कयास

रोहतक – बीजेपी के सांसद डा. अरविंद शर्मा के रोहतक स्थित पहरावर गांव की गौड संस्था की जमीन को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ मैदान में उतरने के बाद राजनेतिक बदलाव के कयास लगने लगे थे, लेकिन रोहतक में मंगलवार को इन कयासों पर डा. अरविंद शर्मा ने विराम लगा दिया, क्यों कि उन्होंने कांग्रेस या फिर आप पार्टी में जाने की चर्चा के बीच दोनों पार्टियों को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेर लिया।

अरविंद शर्मा ने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की सरकार में बहुत भ्रष्टाचार हुआ था उन्हें नहीं पता कि ये व्यक्ति (भूपेन्द्र सिंह हुड्डा) अभी तक जेल क्यों नहीं भेजा गया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला अपने कर्मों की सजा भुगत रहे हें। इस तरह सांसद अरविंद शर्मा ने आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के तमाम मंत्री भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं यही कारण है कि कल दिल्ली का स्वास्थ्य मंत्री गिरफ्तार हुआ है और उससे पहले पंजाब से एक मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

बीजेपी सांसद डा. अरविंद शर्मा द्वारा पहरावर गांव की गौड संस्था की जमीन को लेकर अपनी सरकार की कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठायी जा रही हैं। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में डा. अरविंद शर्मा के बहुत जल्द पार्टी बदलने को लेकर चर्चाएं होने लगी थीं, लेकिन मंगलवार को कांग्रेस और आप पार्टी को भी महा भ्रष्टाचारी पार्टी बताकर बदलाव की चर्चाओं पर विराम लगा दिया। इससे मतलब साफ है कि सांसद अरविंद शर्मा पार्टी में रहते हुए ही अपने मुद्दे उठाते रहेंगे।

error: Content is protected !!