हरियाणा मे 10 हजार एकड भूक्षेत्र में स्थापित किए जाने वाली अरावली सफारी पार्क परियोजना को विश्वस्तरीय प्रारूप व पहचान दी जाएगी……

हरियाणा के पर्यटन हब के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में अरावली सफारी पार्क परियोजना एक महत्वपूर्ण घटक होगा।

नई दिल्ली, 25-05-2022 – हरियाणा मे 10 हजार एकड भूक्षेत्र में स्थापित किए जाने वाली अरावली सफारी पार्क परियोजना को विश्वस्तरीय प्रारूप व पहचान दी जाएगी।        

अरावली सफारी पार्क परियोजना के कार्यों को गति देने की दिशा में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन व श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के साथ नई दिल्ली में श्रम शक्ति भवन में बैठक कर गहन विचार-विमर्श किया।   

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा के पर्यटन हब के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में अरावली सफारी पार्क परियोजना एक महत्वपूर्ण घटक होगा। अरावली सफारी परियोजना की स्थापना के लिए स्थान व भूमि को चिन्हित किया जा चुका है।       

अरावली सफारी पार्क को विश्वस्तरीय पहचान व प्रारूप दिए जाने के संदर्भ में विभिन्न संबंधित विषयों पर केंद्रीय मंत्री के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री ने गहन विचार-विमर्श किया।अरावली क्षेत्र के जीर्णोद्धार व संरक्षण के लिए हरियाणा सरकार द्वारा किए गए कार्यों की केंद्रीय मंत्री द्वारा व्यापक प्रशंसा की गई। बैठक में अरावली सफारी पार्क स्थापना के उद्देश्यों,प्रारूप व उपयोगिता व अन्य बिंदुओं के संदर्भ में भी हरियाणा  के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने अरावली सफारी के प्रारूप में हरियाणवी आंचलिक सांस्कृतिक पहचान का समावेश किए जाने के लिए भी कहा है।अरावली सफारी को विश्वस्तरी पहचान व प्रारूप दिए जाने की दिशा में विश्व के विभिन्न देशों में स्थापित कुछ विश्वस्तरीय सफारी पार्कों का दौरा भी किया जाएगा।       

बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, हरियाणा के पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव श्री एम डी सिन्हा व वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारी  मौजूद रहे।

Previous post

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग व कर्मचारी राज्य बीमा निगम के मध्य समझौता ज्ञापन होगा, श्रमिकों के लाभ के लिए……

Next post

राजनैतिक शुचिता के लिए मील का पत्थर साबित होगा गंगाजल अभियान : विधायक नीरज शर्मा

You May Have Missed

error: Content is protected !!