हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग व कर्मचारी राज्य बीमा निगम के मध्य समझौता ज्ञापन होगा, श्रमिकों के लाभ के लिए……

  नई दिल्ली, 25-05-2022 – हरियाणा के श्रमिकों को नागरिक अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवा-सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने की दिशा में हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग व कर्मचारी राज्य बीमा निगम के  मध्य समझौता ज्ञापन (Memorandam of Understanding) होगा।        

हरियाणा की विभिन्न ई एस आई अस्पताल परियोजनाओं व सेवाओं के संदर्भ में केंद्रीय वन,पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन व श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक के उपरांत मीडिया को जानकारी देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में श्रमिकों को पर्याप्त चिकित्सा सेवा-सुविधाओं के लाभ की दिशा में ई एस आई अस्पताल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। हरियाणा में श्रमिकों को हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सक सेवाओं का लाभ प्रदान किए जाने की दिशा में हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग व कर्मचारी राज्य बीमा निगम के  मध्य समझौता ज्ञापन (Memorandam of Understanding) होगा। श्रमिकों का विभिन्न प्रकार का डाटा भी सांझा किया जाएगा।      

केंद्रीय वन,पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन व श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने भी मीडिया से बातचीत के दौरान हरियाणा में श्रमिकों की सामान्य सेवाओं-सुविधाओं ,श्रमिक कल्याण योजनाओं के सही रूप में कार्यान्वयन के संदर्भ में हरियाणा सरकार की प्रशंसा की।       

नई दिल्ली में श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय वन,पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन व श्रम एवं रोजगार मंत्री व हरियाणा के मुख्यमंत्री की बैठक में गुरूग्राम में स्थापित होने वाले 500 बैड क्षमता के ई एस आई अस्पताल परियोजना के अतिरिक्त प्रदेश में स्थापित होने अन्य 05 ई एस आई अस्पतालों,नर्सिंग महाविद्यालय व ई एस आई डिस्पेंसरियों के संदर्भ में गहन विचार-विमर्श हुआ।        

बैठक में केंद्रीय श्रम मंत्रालय एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव श्री सुनील बर्थवाल व हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर मौजूद रहे।अन्य वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

Previous post

जलभराव से संबंधित मुद्दों पर निगमायुक्त ने की अधिकारियों के साथ बैठक

Next post

हरियाणा मे 10 हजार एकड भूक्षेत्र में स्थापित किए जाने वाली अरावली सफारी पार्क परियोजना को विश्वस्तरीय प्रारूप व पहचान दी जाएगी……

You May Have Missed

error: Content is protected !!