वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

पिहोवा, 24 मई : भारत साधुसामाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंसी पुरी जी महाराज को महाभारतकालीन श्री पृथ्वेश्वर महादेव मंदिर बड़ा शिवालय का महंत बने आज 34 वर्ष बीत गए है। इस उपलक्ष्य में बड़ा शिवालय के व्यवस्थापक स्वामी महेश पुरी द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला मानस प्रचार मंडल की ओर से महंत बंसी पुरी जी महाराज के 34 वर्ष पूरे होने पर भजन कीर्तन किया गया। जिसमें महंत बंसी पुरी महाराज की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महामंडलेश्वर हरीशचंद्र पुरी जी महाराज, अखाड़ा के सचिव एवं संगमेश्वर महादेव मंदिर के महंत विश्वनाथ गिरी, श्री पीताम्बरा पीठ बगलामुखी धाम के व्यवस्थापक महंत भीम पुरी, श्री चिंतपूर्णी छिन्नमस्तिका धाम अरूणाय के महंत लक्ष्मीनारायण पुरी, महार्षि मारकण्डेश्वर धाम ठसकां मीरां के महंत जगन्नाथ पुरी, स्वामी चमन गिरी, स्वामी लाकेश गिरी, स्वामी खटवांग पुरी, स्वामी आशुतोष पुरी, स्वामी लाल गिरी, स्वामी महेश पुरी, महंत सर्वेश्वरी गिरि, शिवशक्ति पीठ आश्रम के व्यवस्थापक स्वामी वेद पुरी सहित अनेक संत महात्माओं ने शिरकत की। महंत बंसी पुरी सहित सभी संत महात्माओं ने श्री पृथ्वेश्वर महादेव मंदिर बड़ा शिवालय में शिवलिंग पर महादेव की पूजा अर्चना व अभिषेक किया। सर्वप्रथम पं. संजय पौलस्त्य एवं अभिषेक कुश ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महंत बंसी पुरी महाराज का पूजन अर्चन किया।

महंत बंसी पुरी महाराज ने कहा कि 34 वर्ष पूर्व उन्होंने श्री पृथ्वेश्वर महादेव मंदिर बड़ा शिवालय के महंत की चादर ओढाकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होने कहा कि 34 वर्ष पूर्व मंदिर की कोई खास व्यवस्था नही थी। उनके महंत बनने के पश्चात उन्होंने ब्राह्मण समाज सहित नगर के प्रतिष्ठित लोगों के सहयोग से जहां मंदिर में उचित व्यवस्था का प्रबंध किया गया, वहीं दूसरे प्रदेशों से विश्व विख्यात मां सरस्वती तीर्थ पर कर्मकांड व पिंडदान के लिए आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चिंतपूर्णी धर्मशाला का निर्माण करवाया गया।

महामंडलेश्वर स्वामी हरीशचंद्र पुरी महाराज ने विश्व कल्याण के लिए भोलेनाथ का अभिषेक किया और कहा कि महंत बंसी पुरी को श्री पृथ्वेश्वर महादेव मंदिर बड़ा शिवालय का महंत बने 34 वर्ष बीत चुके है। आज जितने भी मंदिर व संस्थाए महंत बंसी पुरी जी के सानिध्य में चल रही है सभी की व्यवस्था सुंदर है वे स्वयं भी बखूबी ढंग से इनका संचालन व देखरेख कर रहे हैं। उन्होंने महंत बंसी पुरी जी को उनकी लंबी आयु के कामना कर बधाई दी।

इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर भूषण गौतम, विपिन काहड़ा, विकल कुमार चौबे, विनोद पंचौली, जोनी गर्ग, विक्रांत, मिथुन अत्री, बलदेव गर्ग, बब्लू चौबे सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

error: Content is protected !!