खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में 5 पारंपरिक खेल भी जोड़े गए – डीसी

हरियाणा के पंचकुला में 4 से 13 जून तक होंगे आयोजित
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की मसाल 10 मई को पहुँचेगी गुरुग्राम

गुरुग्राम, 7 मई – धरातल स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में पाँच पारंपरिक खेल भी जोड़े गए हैं। ये 5 पारम्परिक खेल – गतका, थाँग-टा, कलरीपायट्टू, मलखंब और योगासन पहली बार इन खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़ 2021 में खेले जाएँगे, इनकी प्रतियोगिताएँ होंगी।खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़ 2021 के लिए शनिवार को पंचकुला से शुरू की गई मशाल ( टॉर्च) यमुनानगर, कैथल होते हुए 10 मई मंगलवार को गुरुग्राम पहुँचेगी।

गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन पाँच शहरों नामतः पंचकूला, अंबाला, चंडीगढ़, शाहबाद और दिल्ली में चार जून से शुरू होगा जो 13 जून तक चलेगा।इन खेलों के लिए मशाल दौड़ शनिवार को पंचकुला से शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस बार धरातल स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए पहुँच पारंपरिक खेलों की भी प्रतियोगिताएँ होंगी।

श्री यादव के अनुसार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत सन् 2018 में हुई थी और पहला आयोजन नई दिल्ली में हुआ था। उस समय इन खेलों को खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के नाम से जाना जाता था।इसके बाद सन 2019 में महाराष्ट्र के पूना में इन खेलों का आयोजन हुआ और सन 2020 में आसाम के गुवाहाटी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया गया था।

सन 2018 में दिल्ली में हुए इन खेलों में 102 मेडल जीतकर हरियाणा पहले स्थान पर रहा और सन 2019 में पूना में हुए खेलों में 178 मेडलों के साथ हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा, पहला स्थान महाराष्ट्र को मिला जिसने 228 मेडल जीते। सन 2020 में गुवाहाटी में हुए खेलों में भी 200 मेडल के साथ हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा जबकि 256 मेडल जीतकर महाराष्ट्र ने पहला स्थान बरकरार रखा। खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2021 कोविड-19 के कारण बार बार स्थगित होते रहे और अब इनका आयोजन 4 से 13 जून तक हो रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मुख्य रूप से अंडर 17 और अंडर 21 के आयु वर्गों में खिलाड़ी भाग लेते हैं लेकिन इस बार अंडर 18 आयु वर्ग ही रखा गया है। यह पहली बार है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स कई शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़ में जो पाँच पारंपरिक खेल पहली बार जोड़े गये हैं , उनमें गतका पंजाब में ख़ेला जाता है जबकि थाँग टा मणिपुर में ख़ेला जाने वाला मार्शल आर्ट है। इसी प्रकार, कलरीपायट्टू दक्षिणी राज्य के केरल से उत्पन्न भारत की एक युद्ध कला है और मलखम्ब मध्यप्रदेश का राज्य खेल है। योगासन पूरे भारत वर्ष की विश्वप्रसिद्ध सही तरह से जीने का वैज्ञानिक पद्धति भी है जिसे खेल भी माना जा सकता है।

इस बार दर्शकों को इन पारम्परिक खेलों की प्रतियोगिताएँ भी देखने को मिलेंगी।

Previous post

नशा रोकने के लिए एनसीबी हरियाणा की कड़ी निगरानी, प्रदेश में नशे का कारोबार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं- श्रीकांत जाधव

Next post

पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का भव्य आगाज

You May Have Missed

error: Content is protected !!