4 मई 2022 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष उदयभान के अपने सहयोगी कार्यकारी अध्यक्षों के साथ आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय चंडीगढ़ में विधिवत रूप से पदभार संभालने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। विद्रोही ने आशा प्रकट की कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का विधिवत कार्यभार संभालने के बाद श्री उदयभान अपने कार्यकारी अध्यक्षों को साथ लेकर विपक्ष के नेता चौैधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को विश्वास में लेकर शीघ्र ही पार्टी संगठन का गठन करेंगे। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के सामने सबसे बडी चुनौती प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों की यथाशीघ्र नियुक्तियां करने की है। विगत आठ सालों में पहली बार हरियाणा में पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खत्म होकर एक साथ मिलकर काम करने का माहौल बना है। उदयभान जी व्यक्गित रूप से बहुत ही मृदुभाषी, मिलनसार व सभी का सम्मान करने वाले है। उनका यह व्यवहार पार्टी के लिए लाभयदायक होगा। 

विद्रोही ने कहा कि जिसकी जो चाहे राय हो, पर यह कटु सत्य है कि हरियाणा में सबसे बड़े जनाधार के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा है। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान का आपसी समन्वय हरियाणा के जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत व संगठित करने में सफल होगा, इसमें कोई दोराय नही है। विधायक दल व प्रदेश कांग्रेस संगठन के बीच बेहतर समन्वय व मिलकर काम करने से पार्टी संगठन मजबूत होगा व आम लोगों में कांग्रेस की पैठ मजबूत होगी। विद्रोही ने आशा प्रकट की कि हरियाणा के सभी नेता व कार्यकर्ता मिलकर कांग्रेस को 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनावों में प्रदेश में जिताने के लक्ष्य के साथ एकजुटता से काम करके जनविरोधी, फासिस्ट भाजपा-संघ को हरियाणा की सत्ता से बाहर ही नही करेंगे अपितु जनआशीर्वाद से भाजपा को उसी स्थिति में पहुंचा देंगे जैसी उसकी राजनीतिक स्थिति वर्ष 2014 से पहले थी। 

error: Content is protected !!