भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया पोषण जागरूकता अभियान

हिसार। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे पोषण जागरूकता अभियान को जिला भर में भारी प्रोत्साहन मिल रहा है। इसी के तहत बरवाला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रोमिला पुनिया की अध्यक्षता में यह अभियान चलाया गया और घर-घर जाकर महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषक आहार के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता व गृहणियां उपस्थित रही। इस मौके पर आशा वर्करों को चुनरी व फूल -माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रोमिला पुनिया ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से  ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक दायित्वों का निर्वहन करती है। महिलाओं पर दोहरी जिम्मेवारी होती है, वो जहां घर और परिवार की जिम्मेवारी संभालती हैं वहीं अब अधिकतर महिलाएं आर्थिक रूप से सुदृढ़ होने के लिए बाहर काम करने भी जाती हैं।

 भाजपा नेत्री ने कहा कि यदि गृहिणी स्वस्थ होगी तो पूरा परिवार स्वस्थ होगा। उन्होंने कहा कि गृहिणियों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच अवश्य करवाते रहना चाहिए , जिससे शरीर में होने वाली कमी का तुरंत पता चल सके। प्रोमिला पुनिया ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए । यह इसलिए भी जरूरी है कि होने वाले बच्चे में पोषण से सम्बंधित कोई रोग न उत्पन्न हो जाए। 

भाजपा नेत्री ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह से प्रतिदिन आयरन, कैल्शियम व विटामिन युक्त पोषक आहार का सेवन अवश्य करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से व्यक्तिगत साफ सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर  भाजपा नेत्री निर्मला कारकडा सहित महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

error: Content is protected !!