— उतराखंड जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष युवराज बने हरियाणवी भाजपाई और युवा कांग्रेस चुनाव प्रभारी नवीन धनखड़ ने भी थामा भाजपा का दामन
— भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने पार्टी का पटका पहनाकर किया भाजपा में शामिल
— सभी नये साथियों को मिलेगा भाजपा में पूरा मान-सम्मान -बोले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

चंडीगढ़, 3 अपै्रल। हरियाणा बागवानी विभाग के पूर्व एमडी डॉ बी एस सहरावत, मत्स्य पालन विभाग के पूर्व निदेशक राजेंद्र सांगवान ,उत्तराखंड जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष युवराज, युवा कांग्रेस चुनाव प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्ïडा कौर टीम मेंबर रहे नवीन धनखड़ ने रविवार को चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में अपने- अपने समर्थकों सहित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ की मौजूदगी मेंं भाजपा का पटका पहना। पूर्व सीएमओ यमुनानगर एवं दीनबंधु छोटूराम विचार मंच से जुड़े डॉ विजय दहिया ने भी भाजपा की नीतियों में अपनी आस्था प्रकट की। सिरसा से नगर पार्षद एडवोकट विकास जैन , नगर पार्षद विकास गुर्जर , नगर पार्षद जगजीत कंबोज, इनेलो कार्यकर्ता प्रेम शर्मा और समाज सेवी अंकुश खन्ना अपने-अपने समर्थकों सहित भाजपा मेंं शामिल हुए। ग्रुरूग्राम से प्रसिद्घ पर्यावरणविद्घ डॉ दीपक बंसल और पूर्व रजिस्ट्रार राजेश्वर ठाकरान भी भाजपा की नीतियों में अपनी आस्था प्रकट करते हुए पार्टी में शामिल हुए। इनके अतिरिक्त प्रदेश भर से सैकड़ों प्रगतिशील किसानों, रिटायर्ड अधिकारियों व विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्घजनों ने प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में भाजपा की राष्टï्र व किसान हितैषी नीतियों में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थामा। ज्यादातर रिटायर्ड अधिकारी भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

धनखड़ ने कहा कि आज भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर नाम कमाया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि नये साथी भाजपा के साथ मिलकर राष्टï्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। भाजपा में ही कार्यकर्ता की मेहनत के दम पर साधारण से असाधारण की यात्रा संभव है। सभी नये साथियों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि पार्टी शहरी निकाय चुनाव के लिए तैयार है। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि राष्टï्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष जी के चंडीगढ़ प्रवास के दौरान पार्टी के संगनात्मक कार्यों और भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। राष्टï्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन मिला। पार्टी छह अपै्रल को अपना स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी के स्थापना दिवस छह अपै्रल से 14 अपै्रल अंबेडकर जयंती तक प्रदेशभर में बूथ स्तर तक जनसरोकारों से जुड़े अनेक कार्यक्रम होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री धनखड़ ने भाजपा मेंं शामिल हुए सभी नये साथियों को पार्टी का पटका पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुखविंद्र श्योराण माढ़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ संजय शर्मा, पूर्व चेयरमैन जगदीश चौपड़ा, सिरसा जिलाअध्यक्ष आदित्य चौटाला, यमुनानगर जिला अध्यक्ष राजेश सपड़ा, प्रवक्ता प्रवीण अत्रे, रंजीता मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!