समर्थकों से बोले : तुम्हारा साथ चाहिए, तुमने जो सोचा है वही करूंगा
जिस तरह चौ. देवीलाल बदलाव लाए थे उसी तरह बीरेंद्र सिंह तीसरे मोर्चा का नेतृत्व करें: अभय सिंह

भारत सारथी

जींद। जींद में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के राजनीति में 50 साल पूरे होने पर उनके जन्मदिन पर उचाना में जन संघर्ष कार्यक्रम हुआ। जिसमें आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी व राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता, इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के साथ-साथ बीरेंद्र सिंह के साथी रहे पूर्व सांसद, विधायक, राजनेता और सामाजिक लोग पहुंचे। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा थे तो सह संयोजक सांसद बृजेंद्र सिंह, शिवनारायण शर्मा थे। मंच संचालन विजय कौशिक ने किया। जन सरोकार कार्यक्रम पर पूरे प्रदेश के नेताओं की नजर थी कि कौन-कौन इस कार्यक्रम में पहुंचेगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने विभिन्न राजनीति दलों के नेताओं को एक मंच पर लाकर अपनी ताकत दिखाने का काम किया। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता, इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला, पूर्व मंत्री रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री पीयूष गोयल, किसान नेता युद्धबीर सिंह, अकाली दल से बराड़, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, कृष्ण मूर्ति हुड्डा, सीमा गैबीपुर सहित विभिन्न दलों के नेता कार्यक्रम में पहुंचे।

सुशील गुप्ता ने बीरेंद्र सिंह को आम आदमी पार्टी में आने का न्योता देते हुए कहा कि परिवर्तन का दौर चल रहा है। युवा परिवर्तन चाहते हैं। दिल्ली और पंजाब में बदलाव के बाद हरियाणा में भी आग सी लग रही है।

समर्थकों से बोले : तुम्हारा साथ चाहिए, तुमने जो सोचा है वही करूंगा
50 साल के राजनीतिक जीवन में चौ. बीरेंद्र सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। जनता भी परिवर्तन की बाट देख रही है। बीरेंद्र सिंह के अगले-पिछले जो भी सपने हैं, सभी पूरे हो जाएंगे, (उनका पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने की तरफ इशारा था)। आम आदमी पार्टी में उनका स्वागत है, मन तो बीरेंद्र सिंह को बनाना है। सुशील गुप्ता संबोधन के बाद चले गए। इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने संबोधन में आम आदमी प्रभारी सुशील गुप्ता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे तो भाषण देकर चले गए। चौ. बीरेंद्र सिंह की सुनी ही नहीं कि वे क्या चाहते हैं। इसलिए बीरेंद्र सिंह लोगों की भावनाओं की कद्र करते हुए, जो वे चाहते हैं, फैसला लें। जिस तरह चौ. देवीलाल बदलाव लाए थे। उसी तरह हरियाणा में बीरेंद्र सिंह तीसरे मोर्चा का नेतृत्व करें।

गरीब के लिए काम करूंगा
चौ. बीरेंद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी में जाने और तीसरे मोर्चा के नेतृत्व को लेकर कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कोने-कोने में जाकर गरीब के लिए काम करूंगा। जो भ्रष्टाचार के खिलाफ और राजनीति में अच्छे बदलाव के लिए काम करेगा, उसके साथ चलूंगा। कार्यक्रम में बैठे अपने समर्थकों से कहा कि आप लोगों का साथ चाहिए, जो तुमने सोचा है, वही करूंगा। सुशील गुप्ता को वे राजनीति में लाए थे। उन्होंने अपनी पार्टी में आने का न्योता दिया है। लेकिन वे मेरी तो सुनकर गए ही नहीं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने स्कूल समय से साथी रहे अपने तीन साथियों को मंच से सम्मानित करवाया। सांसद बृजेंद्र सिंह पूरे कार्र्यक्रम का संचालन मंच से करते नजर आए तो पूर्व विधायक प्रेमलता सिंह द्वारा मंच पर आने वाले प्रमुख लोगों को सम्मानित किया। प्रदेश के कौने-कौने से पहुंचे विभिन्न संगठन, समाज के लोगों ने चौ. बीरेंद्र सिंह को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीति रहा बेशक राजनीति लोगों ने मंच सांझा किया हो। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जो आप लोग चाहते हो आने वाले समय में वो ही होगा। जो ईमानदारी से काम करेंगे, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जो लड़ेगा उसका साथ मैं दूगां। कमेरे, किसान वर्ग के हितों के लिए पूरे प्रदेश में जाकर उनके हकों की लड़ाई लडऩे का काम करूंगा। हमेशा ईमानदारी से राजनीति की है।

error: Content is protected !!