सर्वे के आधार पर होगा टिकट वितरण-डॉ सुशील गुप्ता

100 नम्बर पाने वाले नए चेहरों की बजाए 90 अंक वाले पुराने कार्यकर्ताओं को मिलेगी प्राथमिकता
कार्यकर्ता मंच, माइक व मीडिया से करें परहेज- सौरभ

रोहतक।आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व दिल्ली राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी में आम कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। जो कार्यकर्ता जिस स्तर का भी चुनाव लड़ना चाहता है, वह उसी स्तर पर अपनी तैयारी शुरू कर दे। इस पार्टी में नेताओं की बजाय कार्यकर्ताओं को तव्वजो दी जाती है।पंचायत से लेकर विधानसभा व लोकसभा तक के चुनावों के लिए सर्वे कस आधार पर टिकट दी जाएगी।

डॉ गुप्ता मंगलवार को रोहतक के स्प्लैश वाटर पार्क में आयोजित मध्य जॉन के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। भारी संख्या में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल को देखकर पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से विजय दिलाई है। अब हरियाणा में भी राजनैतिक तूफान आया हुआ है। भाजपा, जजपा के अलावा कांग्रेस के भी अनेक नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे हैं। लेकिन पार्टी केवल साफ छवि के लोगों को ही शामिल कर रही है। किसी को पार्टी में शामिल करने से पहले उसके चाल चलन व व्यवहार के बारे में पता किया जाता है। उसके बाद उसे पार्टी में शामिल किया जाता है।मलाई खजाने के इच्छुक लोगों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। 

हरियाणा का चुनाव प्रभारी व दिल्ली के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आमतौर पर सभी पार्टियों के नेताओं में ‘म’ अक्षर से शुरू होने वाली तीन बीमारी होती हैं। उन्होंने कहा कि मंच, माइक व मीडिया को छोड़कर जो मेहनत करेगा। पार्टी उसे हर प्रकार से  तव्वजो देगी। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के  साथ जोड़ने का प्रयास करें। पार्टी द्वारा जल्दी ही एक एप लांच की जाएगी। जिसकी मदद से आप पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। इससे सदस्यता में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। जो जितने ज्यादा सदस्यों को पार्टी में शामिल करेगा। उसकी सीधी जानकारी पार्टी आलाकमान को होगी। सभी का लेखा जोखा पार्टी आलाकमान के पास रहेगा। पार्टी के सहप्रभारी महेंद्र चौधरी ने कहा कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। कार्यकर्ताओं की बदौलत हरियाणा में आप की सरकार बनेगी। जिस प्रकार दिल्ली व पंजाब में जमता ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में एकतरफा मतदान किया है। इसी प्रकार हरियाणा से खानदानी राजनीति का अंत होगा तथा आम आदमी की सरकार बनेगी। पिछले 75 सालों से यहां की राजनीति कुछ घरानों की जागीर बनकर रह गई है। इससे आम आदमी पीस कर रह गया है। गरीबों का उत्थान करने के नाम पर उन्हें और अधिक गरीब बनाया जा रहा है। आज प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन पर है। गठबंधन सरकार कोई वायदा पूरा नही कर पाई।

इस मौके पर मध्य जोन के अध्यक्ष अश्वनी दुलहेड़ा,जोन संगठन मंत्री पवन हिंदुस्तानीजोन उपाध्यक्ष बिजेंद्र अत्री,अनिल तुषिर,प्रवक्ता सतीश राज देशवाल, मध्य जॉन के सचिव नवीन गौड़, जोन मीडिया प्रभारी राजा चांगिया,रोहतक जिलाध्यक्ष एडवोकेट महाराज सिंह, सिकंदर बल्हारा,जोन युवा अध्य्क्ष पवन तोमर,अनिल पांडे, कुलदीप शर्मा, आजाद भालसी,पानीपत जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक,देवेंद्र गौतम,सुरेंद्र नागल,दादरी जिलाध्यक्ष रिम्पी फोगाट, भिवानी जिलाअध्यक्ष दलजीत तालु,सविता नंदा,पंकज बेनीवाल,अशोक, जोगेंद्र,स्वामी अशोक,कुलदीप दलाल,नवीन सांपला के अलावा पार्टी के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। 

You May Have Missed

error: Content is protected !!