पंजाब की तरह हरियाणा के लोग भी आम आदमी पार्टी को मजबूत विकल्प के तौर पर देख रहे हैंः सौरभ भारद्वाज

इंटक हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद रविकांत स्वामी व नाडा मंडल भाजपा की उपाध्यक्ष आरती अरोड़ा ने सैकड़ों समर्थकों सहित थामा आप का दामन

पंचकूला – प्रदेश में सरकार बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पुराने पार्टी कल्चर को भुलाकर आप की नीतियों के अनुरूप काम करें युवाः योगेश्वर शर्मा पंचकूला, 20 मार्च। आम आदमी पार्टी के दिल्ली के पूर्व मंत्री ग्रेटर कैलाश से विधायक एवं हरियाणा के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी सौरभ भारद्वाज का कहना है कि पंजाब की तरह हरियाणा में भी लोग एक बहुत बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहे हैं। क्योंकि यहां के लोग भी पंजाब की तरह ही परंपरिक पार्टियों से तंग आ चुके हैं। यही कारण है कि हरियाणा में लोग दिन प्रतिदिन भारी संख्या में अब आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने लगे हैं।

वह आज यहां सेक्टर 20 के सामुदायिक केंद्र में इंटक कांग्रेस हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद रविकांत स्वामी के साथियों सहित तथा पंचकूला भाजपा की महिला नेता आरती अरोड़ा व उनके समर्थकों को पार्टी में शामिल करवाने के बाद उपस्थितो को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ उत्तरी हरियाणा जोन के अध्यक्ष बीके कौशिक भी थे। सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि अभी पंजाब के चुनाव परिणाम जिस तरह से आम आदमी पार्टी के पक्ष में रहे हैं, उसने देश भर की राजनीति को एक नया आयाम दिया है और लोगों में आप के लिए काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि पंजाब में चुनाव के समय दो तरह की बातें चल रही थी। एक तो लोग पुरानी पारंपरिक दोनों पार्टियों कांग्रेस व अकाली दल से तंग आ चुके थे। और लोग वहां कोई मजबूत विकल्प चाहते थे,जो कि उन से किए गए वादों को पूरा करें। क्योंकि पिछले 70 सालों में कभी कांग्रेस और कभी अकाली दल ने प्रदेश में राज किया और लोगों से किए वायदों को आज तक पूरा नहीं किया गया। ऐसे में उन्हें आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प के तौर पर दिखाई दी और उन्होंने आप के मुख्य संरक्षक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भरोसा जताते हुए भारी बहुमत से पंजाब में पार्टी उम्मीदवारों को जिताया।

उन्होंने कहा कि यही बदलाव हरियाणा की जनता भी चाहती है। इसीलिए हम जहां जहां भी जिस-जिस विधानसभा क्षेत्र में जा रहे हैं, लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने के लिए बेताब है। क्योंकि उन्हें लग रहा है कि प्रदेश में भी अब आप ही यहां की भी पारंपरिक पार्टियों का मजबूत विकल्प है। और लोग आप को यहां भी एक मौका देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अभी चुनाव में काफी समय है। ऐसे में हम जिला स्तर, ब्लॉक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करेंगे और आम लोगों के घर तक दस्तक देंगे। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस इंटक हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद रविकांत स्वामी व उनके साथ आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी शामिल करवाया।उन्होंने नाडा मंडल की उपाध्यक्ष आरती अरोड़ा के नेतृत्व में भाजपा के भी सैकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी आप में शामिल करवाया। हरियाणा के चुनाव प्रभारी सौरभ भारद्वाज ने इन सबको पार्टी की टोपी पहना कर पार्टी में शामिल करवाया।

इस अवसर पर इन सब का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए आप के उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा ने कहा कि आज से आप सब आम आदमी हो गए हो और आपको अपनी पुरानी पार्टियों की संस्कृति को भुलाकर आप के रंग में रंगना होगा, तभी हम सब एकजुट होकर हरियाणा में सरकार बनाने के अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये सभी युवा अपने जोश के साथ आप अपने होश को कायम रख पार्टी की नीतियों को आम जन तक पहुंचाएंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने इसके लिए पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी आम आदमी ने बड़े बड़े पूंजीपति नेताओं को इसीलिए घर बिठा दिया क्योंकि उन्होंने जोश के साथ होश नहीं खोया और हर किसी से तालमेल बनाते हुए विजय प्राप्त की। उन्होंने इस अवसर पर हरियाणा के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी सौरभ भारद्वाज का भी स्वागत किया जोकि अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार हरियाणा का दौरा कर रहे हैं।

इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए रविकांत स्वामी ने कहा कि वह और उनके साथी आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों व उनके काम करने की ढंग से प्रभावित होकर आप में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो दिल्ली में कहा वह करके दिखाया। यही वजह है कि दिल्ली की जनता ने भी उन्हें तीन तीन बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने भी उनकी नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश में भगवंत मान के नेतृत्व में पार्टी की सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसका असर हरियाणा में भी देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग भाजपा सरकार की नीतियों से जिस तरह से दुखी है,वे आने वाले दिनों में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे। इस मौके पर आरती अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने भाजपा में रहकर उनके कामकाज को देख लिया है, मगर वहां कार्यकर्ताओं को कोई अहमियत नहीं दी जाती जबकि कार्यकर्ता ही पार्टी को बनाते हैं और नेताओं को जिताने में जी जान लगा देते हैं। इस अवसर पर उनके अलावा इंटक लीगल सेल हरियाणा के अध्यक्ष एडवोकेट शोएब खान, हरियाणा कांग्रेस इंटक के प्रदेश महासचिव एवं इंडियन यूथ वेलफेयर पंचकूला के अध्यक्ष जावेद चौधरी, कांग्रेस इंटक के जिला अध्यक्ष साहिल, कैशियर ओमप्रकाश, चंडीगढ़ एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के प्रधान दिग्विजय सिक्का, कांग्रेस इंटक के जिला उपप्रधान शुभम शर्मा, पंचकूला महिला कांग्रेस की ब्लॉक प्रधान बबीता विनायक, हरियाणा स्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष वरूण स्वामी, चंचल कौशिक, विशाल, वैभव, गोल्डी, राकेश बाल्मीकि, दीपक, हैप्पी सैनी, सुखदेव जांगड़ा, मोहित शर्मा, अंकित चावला, मोनू सिंगला, सूरज, रोहित, मधु, विजय कुमार, राजू, करण सिंह, रविंद्र सैनी, प्रकाश स्वामी, सुमन स्वामी, ममता स्वामी, संदीप इत्यादि मुख्य रूप से थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!