चण्डीगढ़, 17 मार्च- हरियाणा राजभवन में वीरवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ,पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवन्त मान, हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, मुख्य प्रधान सचिव श्री डी.एस. ढेसी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव व सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री हरियाणा श्री मनोहर लाल, पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवन्त मान, हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, मुख्य प्रधान सचिव श्री डी.एस. ढेसी सहित सभी अधिकारी गणों को रंग गुलाल लगाकर व पुष्प बरसाकर होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों को भी तिलक लगाया और बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ की गई और इसके बाद कला एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

error: Content is protected !!