भारत माता मंदिर में आयोजित मां बगलामुखी यज्ञ में मुख्यमंत्री ने डाली पूर्णाहूति

चण्डीगढ़, 28 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि भारत की संस्कृति विश्व में सबसे प्राचीन एवं समृद्ध है। इसे बचाए रखना और आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की तरक्की वहां की युवा शक्ति पर निर्भर करती है। राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का अहम योगदान होगा। उन्होंने कहा कि भिवानी में बनने जा रहा अखंड भारत माता मंदिर युवाओं की राष्ट्रीयता की भावना विकसित करेगा, जो सबसे जरूरी है।        

 मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल आज लोहारू रोड़ पर गांव देवसर के समीप बनने जा रहे अखंड भारत माता मंदिर में आयोजित सात दिवसीय मां बगलामुखी यज्ञ में अपनी पूर्णाहूति डालने के दौरान अपना संदेश दे रहे थे। उन्होंने मंदिर के निर्माण में 21 लाख रुपए के योगदान देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मंदिर के बारे में महंत माई जी महाराज से विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि अखंड भारत माता मंदिर के यज्ञ में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंनेे कहा कि भारत की संस्कृति सबसे प्राचीन और समृद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि भिवानी में बनने वाला अखंड भारत माता मंदिर का बड़ा ही व्यापक क्षेत्र होगा। इससे न केवल जिला भिवानी या हरियाणा के लोगों की भावना जुड़ेगी बल्कि देशभर व प्राचीन अखंड भारत के लोग इस भव्य मंदिर के साथ जुडेंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर के निर्माण में पूरे समाज का योगदान होता है और इसके लिए समृद्ध लोगों से इस मंदिर में अपना सहयोग देने की अपील की जाएगी।

मंदिर के माईजी महाराज महंत सुरेंद्र गिरी ने यज्ञ को संपन्न करवाया और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का अभिवादन किया।

error: Content is protected !!