आजाद के बलिदान दिवस पर 27 फरवरी को हरियाणा बोलेगा वंदे मातरम : धनखड़

धनखड़ की अगुवाई में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने इलाहाबाद पंहुचकर चंद्रशेखर आजाद को दी भावाजंलि 
हरियाणा के गांव-गांव  पंहुचेगी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान स्थल की पवित्र मिट्टी- बोले धनखड़
आजादी के अमृत महोत्सव हर बलिदानी की गौरवगाथा पब्लिक डोमेन में लाई जाएगी

सोनू धनखड़

चंडीगढ़,झज्जर :- हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ की अगुवाई में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने आजादी अमृत महोत्सव वर्ष में मंगलवार को इलाहाबाद पहुँचकर अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद को भावाजंलि दी। भाजपा प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष सुखविंद्र मांढी, प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी, महामंत्री एवं विधायक मोहन लाल कौशिक, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अतर सिंह सिंधू, सचिव तकदीर, विजय यादव, सुखबीर मलेरना ने शहीद चंद्र शेखर आजाद की वीरता को नमन किया और भावाजंलि दी। धनखड़ ने कहा कि चंद्र शेखर आजाद ने मात्र 24 वर्ष की आयु में देश की आजादी के लिए बलिदान दिया। चंद्रशेखर ने कहा था मैं आजाद हूं और आजाद ही रहूंगा। युवा क्रांतिकारी चंद्रशेखर के  इन शब्दों ने अंग्रेजी साम्राज्य को हिलाकर रख दिया था और युवा  क्र ांतिकारियों मेंं देश भक्ति का नया जोश व जज्बा पैदा कर दिया था।

  धनखड़ ने कहा कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल युवा वर्ग के प्रेरणा स्त्रोत अमर बलिदानी चंद्र शेखर आजाद के शहीदी स्थल की पवित्र मिट्ïटी लेकर आ रहा है। यह पवित्र मिट्ïटी हरियाणा के गांव-गांव पहुंचेगी। शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदानी दिवस 27 फरवरी को  इस पवित्र मिट्ïटी को माथे पर लगाकर पूरा हरियाणा वंदे मात्ïरम बोलेगा। अमर बलिदानी चंद्र शेखर आजाद की गौरवगाथा पर प्रकाश डाला जाएगा ताकि युवा पीढ़ी अपने अमर बलिदानियों की शहादत से देश भक्ति की प्रेरणा ले सके।

  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के आंदोलन में कांग्रेस ने केवल अपने इतिहास का गुणगान किया और महान क्र ांतिकारियों के तीन -चौथाई इतिहास को छिपाने का पाप किया है। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में हर बलिदानी की गौरव गाथा पब्लिक डोमेन में लाई जाएगी। इस नेक कार्य के लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्र्ता दिन-रात जुटा हुआ है। 23 जनवरी को पूरे हरियाणा ने आजाद हिंद बोस को याद किया। इसी तर्ज पर 27 फरवरी को चंद्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर पूरा हरियाणा वंदे मात्ïरम बोलेगा।

भावाजंलि कार्यक्रम में प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह मांढ़ी,प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी, विधायक मोहन कौशिक ने भी चंद्रशेखर आजाद की गौरवगाथा पर प्रकाश डाला। उपाध्यक्ष अतर सिंह सिंधु, सचिव तकदीर सिंह विजय यादव, सुखबीर मलेरना ने कहा कि चंद्र शेखर आजाद का बलिदान युवाओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!