स्वामी सत्य प्रेम भिक्षु जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर साधुसमाज समाज में गहरा शोक

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र :- परम पूज्य महामंडलेश्वर डॉक्टर स्वामी शाश्वतानंद गिरी जी महाराज ( पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ) के परम प्रिय शिष्य श्री स्वामी सत्य प्रेम भिक्षु जी महाराज ब्रह्मलीन हो गए वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें उपचार के लिए गुड़गांवा के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था वहीं मेदांता अस्पताल गुड़गांवा में उन्होंने अपना शरीर छोड़ा.

कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उनका पार्थिव शरीर नहीं प्राप्त हो सका महाराज सत्य प्रेम भिक्षु के ब्रह्मलीन होने पर भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंशी पुरी जी महाराज, षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज, महासचिव महंत ईश्वर दास , कोषाध्यक्ष महंत महेश मुनि जी महाराज संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक , महंत लक्ष्मी नारायण पुरी, महंत भीम पुरी, स्वामी वेद पुरी, महंत सत्यानंद गिरि, स्वामी अनूप गिरि, स्वामी रोशन पुरी, महंत कृष्णा पुरी इत्यादि साधुसमाज ने गहरा शोक व्यक्त किया।

उपरोक्त जानकारी स्वामी सत्य प्रेम भिक्षु जी महाराज के सखा गुरु भाई महंत वासुदेवानंद गिरि जी महाराज ने दी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!