हरियाणा में कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से जारी- स्वास्थ्य मंत्री

*प्रदेश में 4 करोड़ 38 हज़ार 236 वैक्सीन लोगों को लगाई गयी- अनिल विज*
*2 करोड़ 26 लाख 67 हज़ार 322 पहली डोज़, एक करोड़ 71 लाख 84 हज़ार 615 को दूसरी डोज़ और 1 लाख 86 हज़ार 299 लोगों को प्रिकॉशन डोज़ लगी- विज*

चंडीगढ़, 9 फरवरी- हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से जारी है और आज इसी कड़ी में प्रदेश में 4 करोड़ 38 हज़ार 236 वैक्सीन लोगों को लगाई जा चुकी है। 

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल पंजीकृत लाभार्थी दो करोड़ 21 लाख 20 हज़ार है, जिनको 2 करोड़ 26 लाख 67 हज़ार 322 पहली डोज़ लोगों को लगाई जा चुकी है जबकि एक करोड़ 71 लाख 84 हज़ार 615 को दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार, 1 लाख 86 हज़ार 299 लोगों को प्रिकॉशन डोज़ लगाई जा चुकी है।

श्री विज ने बताया कि अब तक राज्य के हेल्थ केयर वर्करों को कुल 5 लाख 50 हज़ार 094 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है जिसके तहत 2 लाख 53 हज़ार 712 पहली डोज़ लगाई जा चुकी है जबकि 2 लाख 50 हज़ार 846 को दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार, 45 हज़ार 536 को प्रिकॉशंस लगाई जा चुकी है।  

उन्होंने बताया कि अब तक 5 लाख 38 हज़ार 994 वैक्सीन फ्रंटलाइन वर्करों को लगाई जा चुकी है जिनमें से 2 लाख 52 हजार 062 को पहली डोज़ और 2 लाख 66 हज़ार 680 को दूसरी डोज़ और 20 हज़ार 252 को प्रिकॉशन डोस लगाई जा चुकी है। 
श्री विज ने बताया कि 60 साल से ऊपर के नागरिकों को अब तक 55 लाख 26 हज़ार 632 कुल वैक्सीन लगाई जा चुकी है जिसमें से 28 लाख 97 हज़ार 212 को पहली डोज और 25 लाख 8 हज़ार 909 वैक्सीन की दूसरी डोज़  तथा 1 लाख 20 हज़ार 511 को प्रिकॉशन डोज़ लगाई गयी है। 

इसी प्रकार, 45 से 60 साल के नागरिकों को अब तक 77 लाख 91 हज़ार 165 कुल वैक्सीन लगाई जा चुकी है जिसमें से 42 लाख 11 हज़ार 354 को पहली डोज और 35 लाख 79 हज़ार 811 वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गयी है। 

उन्होंने बताया कि 18 से 44 साल के नागरिकों को अब तक कुल 2 करोड़ 44 लाख 58 हज़ार 809 वैक्सीन लगाई जा चुकी है जिसमें से 1 करोड़ 40 लाख 52 हज़ार 873 को पहली डोज और 1 करोड़ 4 लाख 5 हज़ार 936 वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गयी है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 15 से 17 साल के बच्चों को अब तक कुल 11 लाख 72 हज़ार 542 वैक्सीन लगाई जा चुकी है जिसमें से 10 लाख 109 को पहली डोज और 1 लाख 72 हज़ार 433 वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गयी है। 

You May Have Missed

error: Content is protected !!