हजारो छात्रो के भविष्य पर लगा सवालिया निशान

बंटी शर्मा

चंडीगढ़:–वर्तमान में हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा स्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलो के बोर्ड परीक्षा फार्म भरवाए जा चुके हैं लेकिन अब तक अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलो में पढ़ रहे हजारों छात्रो के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया हैं और प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा विभाग को एक्सटेशन लैटर के आदेश जारी ना करने के कारण अब शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा इन अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलो के 10वी ओर 12वी के छात्रो के फार्म नही भरवाए

अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूल संचालको का कहना हैं जब सरकार स्वयं अस्थाई मान्यता पर चल रहे डीएड ( जेबीटी ) संस्थानों में स्वयं दाखिले बारे आदेश दे रही हैं तो अस्थाई मान्यता पर 25 साल से जब मान्यता लेने बारे कोई नियम भी नही थे तब से चल रहे अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलो को एक्सटेशन लैटर नही दे रही है जिसके कारण अब हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों का धैर्य जवाब देता जा रहा हैं

अलग अलग जिलों के स्कूल संचालकों ने हरियाणा प्राइवेट स्कूल व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से अपनी अपनी राय रखी और कहा कि हरियाणा सरकार के वर्तमान रवैये से लग रहा हैं कि सरकार को प्रदेश के बच्चों की कोई चिंता नही हैं और साथ ही स्कूल संचालको ओर उनमें शिक्षा देने का कार्य कर रहे हजारो शिक्षकों के रोजगार की कोई चिंता नही हैं हरियाणा के इतिहास में पहली बार ऐसी सरकार देखी हैं जो स्वयं तो रोजगार दे नही रही जो दूसरे स्वयं का अपना स्वयं रोजगार कर रहे हैं उनका भी रोजगार छीनने का कार्य कर रहे हैं

स्कूल संचालको ने सरकार की निंदा की ओर जल्द से जल्द अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलो का एक्सटेशन लैटर जारी करने बारे आग्रह किया नही तो अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूल कड़ा निर्णय लेने पर मजबूर होंगे

गौरतलब हैं कि हरियाणा में पिछले लगभग 20 -25 साल से अस्थाई मान्यता पर हरियाणा के लगभग 1338 के करीब स्कूल चल रहे हैं जिन्हें हर साल एक्सटेशन दी जाती रही हैं लेकिन अबकी बार सत्र बीतने को हैं लेकिन इन 1338 स्कूलो में पढ़ रहे बच्चो के फार्म नही भरवाए गए हैं इससे स्कूल संचालक भी मानसिक पीड़ा का शिकार हो रहे है

हरियाणा प्राइवेट स्कूल व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से रोहतक से संजीव भारद्वाज, राजेन्द्र समरगोपालपुर, ललित शर्मा एडवोकेट सुनील पसरिजा झज्जर से संजय कुमार, सुखबीर कासनी के साथ साथ अलग अलग जिलों के प्राइवेट स्कूलों के ब्लॉक प्रधानो ने अपने विचार सांझा किये

error: Content is protected !!